अल्मोड़ा में दर्जा राज्य मंत्री गोविंद पिलख्वाल का हुआ भव्य स्वागत

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष और नव नियुक्त दर्जा राज्य मंत्री गोविंद पिलख्वाल के राज्यमंत्री बनने के बाद अल्मोड़ा आगमन पर कार्यकर्ताओं ने…

Minister of State for Status Govind Pilkhwal received grand welcome in Almora

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष और नव नियुक्त दर्जा राज्य मंत्री गोविंद पिलख्वाल के राज्यमंत्री बनने के बाद अल्मोड़ा आगमन पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।

25


आज यानि शनिवार 11 अप्रैल को सैकुड़ा बैंड धारानौला से लेकर केएमओ स्टेशन तक एक विशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस में शामिल कार्यकर्ता ढोल नगाड़ों नारों और पार्टी के झंडों के साथ पूरे उत्साह से नारे लगा रहे थे कई स्थानों पर स्थानीय नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया।


जुलूस के बाद स्थानीय एक होटल में जिला अध्यक्ष महेश नयाल की अगुवाई में एक भव्य सभा आयोजित की गई। सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष महेश नयाल ने कहा कि गोविंद पिलख्वाल का लंबा संगठनात्मक अनुभव समर्पण और कार्यशैली पार्टी को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी। उनके नेतृत्व में जनसेवा के कार्यों को नई दिशा मिलेगी जिसका सीधा लाभ भविष्य में संगठन को प्राप्त होगा।


2027 में तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार—बोले सांसद टम्टा
कार्यक्रम में मौजूद सांसद अजय टम्टा ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि भाजपा की नीतियों योजनाओं और कार्यकर्ताओं के समर्पण के दम पर 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को निश्चित रूप से भारी लाभ मिलेगा। उन्होंने दावा किया कि अल्मोड़ा जनपद की सभी विधानसभा सीटों पर भाजपा का परचम लहराएगा और उत्तराखंड में लगातार तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।


युवाओं के लिए रोजगार पहली प्राथमिकता पिलख्वाल
अपने संबोधन में नव नियुक्त दर्जा राज्य मंत्री गोविंद पिलख्वाल ने सभी कार्यकर्ताओं और क्षेत्र की जनता का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान सिर्फ उनका नहीं बल्कि भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता का है। पिलख्वाल ने जोर देते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता और विशेष रूप से युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी।


कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद
स्वागत कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैंड़ा, मेयर अजय वर्मा,विधायक मोहन सिंह मेहरा,पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान,कैलाश शर्मा,भाजपा प्रदेश मंत्री गौरव पांडे, प्रदेश उपाध्यक्ष किरन पंत, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष ललित लटवाल, रमेश बहुगुणा,रवि रौतेला,पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष कुंदन लटवाल, जिला महामंत्री प्रकाश भट, जिला महामंत्री दर्शन रावत, पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक, सिकंदर पवार,ब्लॉक प्रमुख त्रिलोक रावत,नीमा आर्या, भाजपा नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, सुभाष पांडे, दीपक पांडे सहित विभिन्न पार्षदों, जिला पंचायत सदस्यों, युवा मोर्चा व महिला मोर्चा के पदाधिकारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भागीदारी की।