अल्मोड़ा में गैस गोदाम लक्ष्मेश्वर के पास एक ट्रक का ब्रेक फेल हो गया। चालक ने सतर्कता दिखाते हुए ट्रक का दीवार से टकराकर किसी तरह से हादसे को टाल दिया।गनीमत रही कि उस समय कोई वाहन वहां से नही गुजर रहा था नही तो ये घटना बड़े हादसे में बदल सकती थी।
यहां देखें वीडियो
हादसा लक्ष्मेश्वर से गैस गोदाम होते हुए कर्नाटक खोला मॉडल फील्ड के पास जोड़ने वाले मोटर मार्ग के पास सुबह पौने आठ बजे के आसपास हुआ।स्थानीय निवासी विनय पाण्डे ने बताया कि अनियंत्रित ट्रक के चालक ने उनके खेत की दीवार पर ट्रक को टकराकर को जैसे तैसे नियंत्रित किया।
उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से इस मार्ग पर ट्रको की आवाजाही बढ़ गई है जबकि ये मोटर मार्ग केवल छोटे वाहनों के लिए ही है। उन्होंने प्रशासन से भारी वाहनों की आवाजाही को गैस गोदाम से नीचे की ओर प्रतिबंधित किए जाने और इसकी देखरेख के लिए ट्रेफिक पुलिस को निर्देशित करने की मांग की है।

