आपरेशन प्रहार में बड़ी कामयाबी: 101 गैस सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी का काला खेल बेनकाब

खाड़ी देशों में तनाव बढ़ने के बाद घरेलू गैस की सप्लाई को लेकर आम लोगों में घबराहट का माहौल बना हुआ है। इसी स्थिति का…

1200 675 26400812 thumbnail 16x9 jhgf

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

खाड़ी देशों में तनाव बढ़ने के बाद घरेलू गैस की सप्लाई को लेकर आम लोगों में घबराहट का माहौल बना हुआ है। इसी स्थिति का फायदा उठाने के लिए कुछ लोग सक्रिय हो गए, जो सिलेंडरों की जमाखोरी कर उन्हें ऊंचे दामों में बेचने की फिराक में थे। मगर पुलिस और प्रशासन की सख्ती के चलते यह नेटवर्क लंबा नहीं चल सका। एसटीएफ की टीम ने रुड़की के साउथ सिविल लाइंस इलाके में कार्रवाई करते हुए 101 अवैध एलपीजी सिलेंडरों का बड़ा जखीरा बरामद किया।

जिला प्रशासन लगातार ऐसे लोगों पर नज़र बनाए हुए है, जो संकट में मुनाफा कमाने की कोशिश कर रहे हैं। इसी निगरानी को आगे बढ़ाते हुए एसटीएफ ने आपरेशन प्रहार के तहत छापेमारी की और भारी मात्रा में जमा किए गए सिलेंडर कब्जे में लिए। कार्रवाई के बाद सभी सिलेंडरों को खाद्य आपूर्ति विभाग के सुपुर्द किया गया है और मामले से जुड़े लोगों पर वैधानिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

डीजीपी दीपम सेठ के निर्देश पर एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने गैस की कमी के बीच जमाखोरी व अवैध कारोबार पर कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए थे। टीम को यह भी सूचना मिली थी कि कुछ लोग घरेलू गैस सिलेंडरों को जमा कर होटल व ढाबों में महंगे दामों पर बेच रहे हैं। जानकारी की पुष्टि के बाद एसटीएफ ने अपना मुखबिर तंत्र सक्रिय किया और सिलेंडरों का अवैध भंडारण पकड़ा गया।

बरामद सिलेंडरों में कई सिलेंडर इंद्रा गैस कंपनी के पाए गए। मौके पर खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम जांच में जुटी हुई है। एसटीएफ के मुताबिक ये सभी सिलेंडर साउथ सिविल लाइंस निवासी जयवीर के घर में जमा किए गए थे, जो छापेमारी के दौरान घर पर नहीं मिला। उसकी तलाश अब जारी है।

Leave a Reply