अल्मोड़ा:: उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के तत्वधान में अल्मोड़ा शाखा में द्वितीय चरण की अनिश्चितकालीन हड़ताल 11वें दिन भी जारी रही।
गुरुवार को शक्ति सदन अल्मोड़ा में धरना सभा आयोजित की गई , जिसमे महासंघ के विभिन्न घटक संघो लोक निर्माण विभाग, सिचाई विभाग, गामीण निर्माण विभाग, जिला पंचायत विभाग,आवास विभाग आदि विभागों के डिप्लोमा इंजीनियर्स ने प्रतिभाग किया।
बैठक की अध्यक्षता है सुरेश चन्द्र पोडियाल द्वारा की गई। इंजीनियर्स द्वारा27- सूत्रीय मांगो को पूर्ण होने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल को जारी रखने का ऐलान किया।
बैठक में सचिव दीपक मटियाली, मंडल उपाध्यक्ष ललित शर्मा, मंडल उपाध्यक्षा रीनी पाण्डे, मण्डल महामंत्री हिमांशु जोशी, शाखा अध्यक्ष सूरज रावत, शाखा सचिव हितांशी नैनवाल, नीरू थापा, प्रेमा पाटनी, कुन्दन सिंह बिष्ट, कमलेश तिलाड़ा, नीतेश रावत, रोहितू नैलवाल, जैपन, स्वाति पटवाल, मोनिका टाकुली, हर्षिता सुयाल आदि मौजूद थे।

