आलम सिंह उनियाल बने विवेकानन्द इंटर कॉलेज रानीधारा के प्रधानाचार्य,कार्यभार भी संभाला

विवेकानन्द इंटर कॉलेज रानीधारा,अल्मोड़ा में नए प्रधानाचार्य आलम सिंह उनियाल ने आज पदभार ग्रहण कर लिया। पूर्व प्रधानाचार्य मोहन सिंह रावल ने उन्हें कार्यभार ग्रहण…

Alam Singh Uniyal became Principal of Vivekananda Inter College Ranidhara, also took charge
Chat-GPT-Image-May-15-2026-07-48-08-PM

विवेकानन्द इंटर कॉलेज रानीधारा,अल्मोड़ा में नए प्रधानाचार्य आलम सिंह उनियाल ने आज पदभार ग्रहण कर लिया। पूर्व प्रधानाचार्य मोहन सिंह रावल ने उन्हें कार्यभार ग्रहण कराया। उनियाल इससे पहले विवेकानंद विद्या मंदिर हिचोड़ी कपकोट के प्रधानाचार्य का दायित्व संभाल रहे थे।

25


इससे पहले विद्यालय परिवार ने नए प्रधानाचार्य आलम सिंह उनियाल के आगमन पर विद्यालय में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर तालियों से उनका अभिनंदन किया।


अपने संबोधन में प्रधानाचार्य आलम सिंह उनियाल ने कहा कि वे विद्यालय के विकास, अनुशासन और शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए पूरी मेहनत करेंगे। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित पढ़ाई करने और अच्छे संस्कार अपनाने की प्रेरणा दी।


इस कार्यक्रम में विद्यालय के वरिष्ट शिक्षक गिरिजा शंकर जोशी को उनके नवीन दायित्व प्रधानाचार्य शेर सिंह कार्की सरस्वती विहार थल मुवानी में प्रधानाचार्य पद पर स्थानांतरण होने पर नम आँखो से विदायी दी गई। सभी ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।