अलर्ट! कल से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 8 अप्रैल तक इन जिलों में होगी बारिश

email image link उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र ने 3 अप्रैल से 8 अप्रैल तक के लिए नया अलर्ट जारी किया है, जिसके तहत इस अवधि…

aaj ka mausam live imd alert 21 states heavy rain storm 80km wind delhi ncr up bihar punjab haryana mp weather 2026 03 9ac1156bccf205594bc5a606a65b5469

उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र ने 3 अप्रैल से 8 अप्रैल तक के लिए नया अलर्ट जारी किया है, जिसके तहत इस अवधि में अलग-अलग दिनों पर राज्य के कई हिस्सों में मौसम बदला-बदला नजर आएगा। कुछ जिलों में रुक-रुककर बारिश होगी, जबकि कई दिन पूरे प्रदेश में बादल सक्रिय रहेंगे।

3 अप्रैल की बात करें तो 13 में से 12 जिलों में बारिश के संकेत मिले हैं। केवल ऊधम सिंह नगर ऐसा जिला होगा जहां दिन शुष्क रहने की संभावना है। पहाड़ी क्षेत्रों में, खासकर 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई पर, बर्फ गिरने की स्थितियां भी बनेंगी।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

इस दिन देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की से मध्यम वर्षा का अनुमान है। इसके अलावा बाकी पहाड़ी इलाकों तथा हरिद्वार में भी बहुत हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

4 अप्रैल को भी मौसम का मिजाज बदला हुआ बना रहेगा। इस दिन उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कई स्थानों पर बारिश की संभावना जताई गई है और यही कारण है कि इन इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यहां 3300 मीटर या उससे ऊपर बर्फ गिरने के संकेत हैं। इसके साथ ही इस दिन मैदानी जिलों हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में भी बारिश की स्थिति बनेगी।

5 अप्रैल को मौसम पूरे उत्तराखंड में लगभग एक जैसा रहेगा। सभी जिलों में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि ऊंचाई वाले हिस्सों में 3300 मीटर से ऊपर बर्फबारी जारी रह सकती है। मैदानी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की फुहारें पड़ने की संभावना बनी रहेगी।

6 अप्रैल को बारिश का स्वरूप थोड़ा बदल सकता है। इस दिन उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के संकेत हैं, जबकि ऊंचाई पर बर्फबारी का दौर जारी रहेगा। बाकी पहाड़ी जिलों में भी वर्षा होगी और 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई पर बर्फ गिरने की संभावना है।

मैदानी हिस्सों में बहुत हल्की बारिश संभव है।
7 अप्रैल को भी कुछ जिलों में मौसम सक्रिय बना रहेगा। इस दिन 3500 मीटर और उससे ऊपर बर्फ गिरने की स्थिति बनेगी, जबकि उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी।

अन्य पहाड़ी जिलों में भी वर्षा की स्थिति बनी रहेगी।
8 अप्रैल को पूरे प्रदेश में मौसम भीगा हुआ रहेगा। पहाड़ी जिलों में कई स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि मैदानी इलाकों में छिटपुट फुहारें पड़ सकती हैं। विभाग का कहना है कि अगले एक-दो दिन में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी, जिसके बाद अगले कुछ दिनों में तापमान इसी अनुपात में फिर से नीचे आएगा।

Leave a Reply