अल्मोड़ा: विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, वन विभाग कर्मी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

email image link अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई की है, टीम ने वन विभाग के एक कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए रंगे…

Logo 1

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई की है, टीम ने वन विभाग के एक कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस मामले के बाद वन महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी, नैनीताल की टीम द्वारा शनिवार को वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय जागेश्वर में बाबू/फॉरेस्टर के पद पर तैनात नवीन नौटियाल पुत्र गोविन्द प्रसाद को 25,500 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

बताया जा रहा है कि आरोपी ने शिकायतकर्ता जय प्रकाश से लीसा गड़ान-ढुलान कार्य के लिए वर्ष 2026 में पंजीकरण नवीनीकरण और लंबित बिलों के भुगतान के एवज में रिश्वत मांगी थी। शिकायत मिलने के बाद सतर्कता टीम ने जाल बिछाकर आरोपित को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।


यह भी पता चला है कि इस मामले में वन रेंजर का नाम भी सामने आया है, जिन्हें विजिलेंस द्वारा इस मामले सह-अभियुक्त बनाया गया है। विजिलेंस ने उनके खिलाफ भी नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।