होली एंजिल पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा में मनाया गया ग्रेजुएशन समारोह

email image link होली एंजिल पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा में सत्र 2025 -26 के लिए ग्रेजुएशन समारोह का आयोजन हुआ। इस मौके पर यूकेजी के बच्चों…

Graduation ceremony celebrated at Holy Angel Public School, Almora

होली एंजिल पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा में सत्र 2025 -26 के लिए ग्रेजुएशन समारोह का आयोजन हुआ। इस मौके पर यूकेजी के बच्चों को उनके पहले शैक्षणिक पड़ाव को पूरा करने पर टोपी और गाउन पहनाकर ग्रेजुएशन सर्टिफिकेट दिए गए।


इस मौके पर नन्हे—मुन्ने बच्चों ने रंगारंग नृत्य और गीतों के माध्यम से अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन से शिक्षकों और अभिभावकों का मन मोह लिया ।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर मनोज चौधरी ने छात्रों को ग्रेजुएशन सेरेमनी के लिए शुभकामनाएं दीं।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दंत चिकित्सक डॉक्टर संतोष बिष्ट और विशिष्ट अतिथि डीसीबी अध्यक्ष ललित लटवाल ने कार्यक्रम की भरपूर सराहना करते हुए छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं दी।स्कूल के अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, प्रबंधक बलवंत सिंह बिष्ट, दीवान सिंह बिष्ट और किशन सिंह बिष्ट ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि और सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।। इस मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक छात्र-छात्राएं और अभिभावक मौजूद रहे।

Leave a Reply