रानीखेत के कुम्पुर लालकुर्ती में एक सप्ताह से बाधित हुई जलापूर्ति

email image link रानीखेत। छावनी क्षेत्रांतर्गत कुम्पुर लालकुर्ती में पिछले एक सप्ताह से जलापूर्ति ठप्प होने से स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना…

Uttra News Image

रानीखेत। छावनी क्षेत्रांतर्गत कुम्पुर लालकुर्ती में पिछले एक सप्ताह से जलापूर्ति ठप्प होने से स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

हालात यह हैं कि उन्हें पानी की तलाश में इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।
क्षेत्रवासियो ने समस्या समाधान की मांग को लेकर बुधवार को संयुक्त मजिस्ट्रेट के नाम ज्ञापन सौंपा तथा ज्ञापन में अवगत कराया है कि जल आपूर्ति बाधित होने से करीब सौ परिवार पेयजल संकट से जूझ रहे हैं।

वही क्षेत्र में जल आपूर्ति की जिम्मेदारी छावनी परिषद की है, लेकिन आपूर्ति किन कारणों से बंद है और कब तक बहाल होगी, इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है।


साथ ही ज्ञापन में संयुक्त मजिस्ट्रेट से जल जैसी आवश्यक सेवा को शीघ्र सुचारू कराने हेतु छावनी परिषद को निर्देशित किए जाने का अनुरोध किया गया है, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके।

Leave a Reply