धूमधाम से मनाया गया पीएमश्री राउमावि किच्छा का वार्षिकोत्सव

email image link पीएमश्री राउमावि किच्छा (ऊधम सिंह नगर) का वार्षिक उत्सव बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। इस “नवोन्मेष” कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी किच्छा गौरव…

Uttra News Image

पीएमश्री राउमावि किच्छा (ऊधम सिंह नगर) का वार्षिक उत्सव बुधवार को धूमधाम से मनाया गया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


इस “नवोन्मेष” कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी किच्छा गौरव पांडे द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। उन्होंने ने सभी से एक टीम वर्क और छात्र हित में शैक्षिक वातावरण निर्माण में आगे आने का आह्वान किया।


विद्यालय के प्रधानाचार्य माधवेन्द्र कुमार सारस्वत द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। मुख्य शिक्षा अधिकारी ऊधम सिंह नगर हरेन्द्र कुमार मिश्रा, खण्ड शिक्षा अधिकारी सावेद आलम, अटल उत्कृष्ट पीएमश्री एएनझा राइका रूद्रपुर के प्रधानाचार्य डीएस पाण्डेय, प्रधानाचार्या अन्जू सक्सेना, प्रधानाचार्य प्रमोद पाण्डेय, प्रधानाचार्य सत्येन्द्र सिंह, प्रधानाचार्य मुकेश अग्रवाल, प्रधानाचार्य फैज अहमद खान राशिसं कुमाऊ मण्डल मन्त्री भारतेन्दु जोशी, राशिसं जनपद ऊधम सिंह जिला मन्त्री विवेक पवार जिला समन्वय समग्र शिक्षा हिमांशु चौहान आदि की मौजूदगी में कार्यक्रम शुरू हुआ।

विद्यार्थियों ने अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए साथ ही कई समसामयिक व सामाजिक विषयों पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए

कार्यक्रम का संचालन अंकित पाण्डेय द्वारा किया गया छात्रों के सास्कृतिक कार्यक्रम योगा शैक्षिक गतिविधियों आदि कार्यक्रमों का सहयोग विद्यालय के शिक्षक देवेन्द्र सिंह चौहान, बदरूद्दीन अंसारी, हेमन्त कुमार पाण्डेय, मुकेश सिंह, जीवन चन्द्र पाठक, हेमा पाण्डेय, पूजा चौहान, सूर्य प्रकाश द्वारा किया गया।


छात्रों द्वारा वर्ष भर की गयी गतिविधियों के परिणाम स्वरूप छात्रों का पुरूस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य माधवेन्द्र कुमार सारस्वत ने विद्यालय की वार्षिक प्रगति आख्या प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि पीएम श्री योजना के तहत एक ऐसा जीवंत वातावरण तैयार करना है जहाँ हर छात्र अपनी क्षमता का उच्चतम स्तर प्राप्त कर सके।


उन्होंने कहा कि यह वार्षिकोत्सव हमारी सामूहिक उपलब्धियों का उत्सव है। उन्होंने सभी शिक्षक साथियों, अभिभावकों का आभार भी जताया, साथ ही विद्यार्थियों के शैक्षिक और अन्य अधिगमोन्मुख क्रियाकलापों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply