कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी की तबीयत मंगलवार देर शाम बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को फिलहाल स्थिर बताया है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम लगातार उनकी जांच कर रही है और पेट व मूत्र संक्रमण की आशंका को देखते हुए आवश्यक टेस्ट किए जा रहे हैं। डॉक्टरों ने एंटीबायोटिक उपचार भी शुरू कर दिया है।
अस्थमा की पुरानी समस्या के चलते सोनिया गांधी अक्सर इसी अस्पताल में अपना नियमित चेकअप कराती रही हैं, जिस वजह से गांधी परिवार का यहां पर भरोसा लंबे समय से बना हुआ है। परिवार के अन्य सदस्य भी पहले कई बार यहीं इलाज ले चुके हैं। इस बीच, उनकी अचानक खराब तबीयत का असर राजनीतिक कार्यक्रमों पर भी पड़ा है। कांग्रेस नेता राहुल अपनी केरल यात्रा रद्द कर दी, जबकि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को उनकी जगह यात्रा पर जाना पड़ा।

