एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए बदला गया सिस्टम अब तय करेगा सिलेंडर बुकिंग का अंतराल

देश में घरेलू गैस का उपयोग करने वाले परिवारों के लिए एक नया नियम लागू किया गया है। इंडियन ऑयल कार्पोरेशन ने एलपीजी सिलेंडर बुकिंग…

Uttra News Image
Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

देश में घरेलू गैस का उपयोग करने वाले परिवारों के लिए एक नया नियम लागू किया गया है। इंडियन ऑयल कार्पोरेशन ने एलपीजी सिलेंडर बुकिंग से जुड़ी प्रक्रिया में बदलाव करते हुए ऐसे प्रावधान जोड़े हैं, जिनका मकसद अनियमित आपूर्ति पर रोक लगाना और जरूरतमंद उपभोक्ताओं तक समय पर गैस पहुंचाना है। नए नियमों के बाद अब हर परिवार को सिलेंडर मिलने से पहले एक तय अंतराल का पालन करना अनिवार्य होगा।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

कंपनियों और सरकार द्वारा की गई इस नई व्यवस्था के तहत अब सिलेंडर प्राप्त करने की न्यूनतम अवधि बढ़ा दी गई है। एक सिलेंडर वाले उपभोक्ता अगले रीफिल के लिए 25 दिन बाद ही बुकिंग कर सकेंगे। वहीं दो सिलेंडर रखने वाले परिवारों को 35 दिन का इंतजार करना होगा। इसके अलावा उज्ज्वला योजना से जुड़े उपभोक्ताओं के लिए यह अंतराल 45 दिन तक तय किया गया है।

नया सिस्टम खासकर उन परिवारों को प्रभावित करेगा जो शहरी इलाकों में डबल सिलेंडर कनेक्शन पर निर्भर रहते हैं। अगर कोई उपभोक्ता निर्धारित अवधि पूरी होने से पहले बुकिंग करने की कोशिश करेगा, तो कंपनी का ऑटोमेटेड सिस्टम उसकी रिक्वेस्ट को अस्वीकार कर देगा।

इस बदलाव के बाद माना जा रहा है कि गैस की अनावश्यक खपत और कालाबाजारी पर काफी हद तक रोक लगेगी, वहीं नियमित उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर मिल सकेगा।

Leave a Reply