सोनिया गांधी की सेहत पर चिंता, दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती, डॉक्टरों ने दी अपडेट

नई दिल्ली। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को मंगलवार देर रात स्वास्थ्य संबंधी समस्या के चलते दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में…

Uttra News Image

नई दिल्ली। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को मंगलवार देर रात स्वास्थ्य संबंधी समस्या के चलते दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, उन्हें सीने में जकड़न और हल्की सांस लेने में परेशानी महसूस हुई।
शुरुआती जांच में पता चला कि उनका ब्रोंकियल अस्थमा बढ़ गया है, जो ठंडी हवा और धूल के कारण अक्सर बढ़ जाता है। डॉक्टर उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

अस्पताल के चेयरमैन डॉ. अजय स्वरूप ने बताया कि सोनिया गांधी की हालत फिलहाल स्थिर है। उन्हें एहतियात के तौर पर अस्पताल में रखा गया है और जरूरी दवाइयां दी जा रही हैं।

79 वर्षीय सोनिया गांधी पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों का सामना कर रही हैं। जनवरी में उन्हें सांस लेने में दिक्कत के कारण भर्ती होना पड़ा था, जबकि जून 2025 में पेट में संक्रमण के कारण उन्हें अस्पताल में कुछ दिन रहना पड़ा। सितंबर 2022 में उन्होंने इलाज के लिए विदेश यात्रा भी की थी।

डॉक्टर उम्मीद कर रहे हैं कि उनकी हालत जल्द सामान्य होने पर उन्हें छुट्टी मिल सकेगी।