अल्मोड़ा: उमेश डोभाल स्मृति सम्मान कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में

अल्मोड़ा : 33 वां उमेश डोभाल स्मृति सम्मान समारोह 24 और 25 मार्च को अल्मोड़ा में होगा। आयोजन समिति की बैठक में कार्यक्रम को लेकर…

Screenshot 2026 03 20 12 25 43 06 7352322957d4404136654ef4adb64504
Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM


अल्मोड़ा : 33 वां उमेश डोभाल स्मृति सम्मान समारोह 24 और 25 मार्च को अल्मोड़ा में होगा।

आयोजन समिति की बैठक में कार्यक्रम को लेकर चर्चा हुई और व्यवस्था के लिए दायित्व सौंपे गए।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


पत्रकार स्वर्गीय डोभाल की याद में उमेश डोभाल स्मृति सम्मान समारोह समिति हर साल प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कार्यक्रम आयोजित करती है। कार्यक्रम में पत्रकारिता अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए पुरस्कार दिए जाते हैं।

इस वर्ष का कार्यक्रम 24 और 25 मार्च को जिला पंचायत सभागार अल्मोड़ा में होगा। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर वीरवार को अल्मोड़ा में आयोजन समिति की बैठक हुई।

बैठक में समारोह की व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा कर सहयोगियों को दायित्व सौंपे गए। तय हुआ 24 मार्च को प्रातः 11.30 बजे गांधी पार्क से समारोह स्थल तक सांस्कृतिक जुलूस निकलेगा। 2:00 बजे से विशेषज्ञ उत्तराखंड राज्य के 25 वर्ष विषय पर व्याख्यान देंगे।

25 मार्च को सम्मान समारोह समिति नामित प्रतिभागियों का सम्मान करेगी। आयोजन समिति ने सामाजिक, सांस्कृतिक, कर्मचारी, पत्रकार आदि संगठनों से कार्यक्रम में भागीदारी का आह्वान किया है।

बैठक में डॉ. हयात सिंह रावत, डा. निर्मल जोशी, रमेश जोशी, राजेंद्र रावत, सीएस द्विवेदी, प्रेस क्लब उपाध्यक्ष कमलेश कनवाल, सचिव अशोक पांडे,उप सचिव कपिल मल्होत्रा, मोहित अधिकारी, किशन जोशी, हरीश भंडारी, हिमांशु लटवाल,दयाकृष्ण कांडपाल,नसीम अहमद आदि थे ।

Leave a Reply