नोएडा एयरपोर्ट का उद्घाटन तय, सीएम योगी ने किया ऐलान, पीएम मोदी को भेजा

उत्तर प्रदेश और दिल्ली एनसीआर के लिए बड़ी खुशखबरी है। जल्द ही जेवर में बन रहे देश के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों में से…

n70502785317738313286746a50cc7a8e44eb12d67a4c2a58f78bf3e94245d587fb6e89c58e0f014e352854

उत्तर प्रदेश और दिल्ली एनसीआर के लिए बड़ी खुशखबरी है। जल्द ही जेवर में बन रहे देश के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों में से एक, नोएडा एयरपोर्ट का उद्घाटन 28 मार्च को किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर प्रकाशित ‘नवनिर्माण के 9 वर्ष’ किताब के विमोचन के दौरान इस बात की जानकारी दी। उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी आमंत्रण भेजा गया है। बीते दिनों नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को विमानन नियामक से लाइसेंस मिल चुका है।
नोएडा एयरपोर्ट को आधुनिक सुविधाओं से सजाया गया है। यह सीधे यमुना एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे से जुड़ा होगा, जिससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी बेहद आसान हो जाएगी।

एयरपोर्ट को दिल्ली और नोएडा मेट्रो से भी जोड़ा जा रहा है और भविष्य में पॉड टैक्सी जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हो सकती हैं। यात्रियों के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए पेपरलेस एंट्री और स्मार्ट चेक-इन जैसी डिजिटल सुविधाओं का प्रावधान किया गया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

एयरपोर्ट से बेंगलुरु, मुंबई, कोलकाता समेत देश के दस बड़े शहरों के लिए उड़ानें शुरू होंगी। इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस से इसकी उड़ानों की बातचीत पूरी हो चुकी है। साथ ही गाजियाबाद स्थित हिंडन एयरपोर्ट के विस्तार की योजना भी तैयार है, जिसके लिए राज्य सरकार से नौ एकड़ जमीन की मांग की गई है। केंद्रीय मंत्री ने घोषणा की है कि अगले दो महीनों में देश के सभी हवाई अड्डों पर मुफ्त वाई-फाई शुरू हो जाएगा और एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए लाइब्रेरी की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

नोएडा एयरपोर्ट सिर्फ उत्तर प्रदेश तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि हरियाणा के फरीदाबाद और गुरुग्राम से भी सीधे सड़क मार्ग से जुड़ जाएगा। इसके लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 3630.77 करोड़ रुपये की लागत वाले नए कॉरिडोर के निर्माण को मंजूरी दी है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के दिल्ली-फरीदाबाद-बल्लभगढ़-सोहना खंड को नोएडा एयरपोर्ट से जोड़ने के लिए बनाई जाने वाली यह सड़क हाइब्रिड एन्युइटी मॉडल पर आधारित होगी और दोनों राज्यों से होकर गुजरेगी।

इस नए कॉरिडोर के बनने से दक्षिण दिल्ली, फरीदाबाद और गुरुग्राम के यात्रियों के लिए नोएडा एयरपोर्ट तक पहुंचना आसान और तेज होगा।

साथ ही यह राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति देगा।

Leave a Reply