दिल्ली के पालम क्षेत्र में इमारत में भीषण आग, 8 लोगों की जान गई, मौके पर दमकल की 30 गाड़ियां

राजधानी दिल्ली के पालम इलाके में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। एक चार मंजिला मकान…

1200 675 26273167 thumbnail 16x9 fff

राजधानी दिल्ली के पालम इलाके में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। एक चार मंजिला मकान में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिसने कुछ ही देर में पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग धुएं की चपेट में आकर बीमार पड़ गए।

मिली जानकारी के अनुसार आग की शुरुआत ग्राउंड फ्लोर पर मौजूद एक कॉस्मेटिक दुकान से हुई थी। देखते ही देखते आग ऊपर की मंजिलों तक फैल गई और पूरी इमारत धुएं और आग की लपटों से घिर गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग जान बचाने के लिए घरों से बाहर निकल आए।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य शुरू किया गया। आग इतनी भयानक थी कि इसे बुझाने के लिए करीब 30 दमकल गाड़ियों को लगाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर धीरे धीरे काबू पाया जा सका।

इस दौरान इमारत में फंसे कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, हालांकि धुएं के कारण सांस लेने में परेशानी होने पर चार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि आग लगते ही इलाके में भगदड़ जैसे हालात बन गए थे। कई लोग घबराकर सड़कों पर आ गए, वहीं कुछ लोगों ने बचाव कार्य में भी सहयोग किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के इलाके को खाली कराया और ट्रैफिक को नियंत्रित किया।

फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और इमारत की सुरक्षा व्यवस्थाओं की भी जांच की जा रही है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। राहत और बचाव कार्य जारी है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Leave a Reply