कमर्शियल सिलेंडर(commercial cylinders) की आपूर्ति जल्द सुनिश्चित हो, अल्मोड़ा कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने उठाई मांग

अल्मोड़ा: जनपद में व्यापारियों को कमर्शियल गैस सिलेंडर (commercial cylinders)की पर्याप्त आपूर्ति न होने से होटल, ढाबा और छोटे व्यापारियों को भारी परेशानियों का सामना…

uttra news logo

25
26

अल्मोड़ा: जनपद में व्यापारियों को कमर्शियल गैस सिलेंडर (commercial cylinders)की पर्याप्त आपूर्ति न होने से होटल, ढाबा और छोटे व्यापारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज ने कड़ी नाराज़गी व्यक्त करते हुए कहा कि गैस एजेंसियों की लापरवाही और सरकार की उदासीनता के कारण व्यापारियों का कामकाज प्रभावित हो रहा है।


कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि कई दिनों से व्यापारियों को कमर्शियल सिलेंडर (commercial cylinders)उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं, जिससे उनके सामने रोज़गार चलाना मुश्किल हो गया है।


उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि वह तत्काल इस समस्या का समाधान करे और गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करे।


उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो कांग्रेस व्यापारियों के साथ मिलकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।


कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि गैस एजेंसियों की व्यवस्था में सुधार कर व्यापारियों को हो रही परेशानी को जल्द से जल्द दूर किया जाय।