सल्ट में खाई में गिरी कार, बैंक कर्मी की मौत

सल्ट/अल्मोड़ा: सल्ट थाना क्षेत्र के कूपी बैंड के पास हुई सड़क दुर्घटना में बैंक कर्मी की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर…

Screenshot 2026 03 14 13 59 16 90 7352322957d4404136654ef4adb64504

सल्ट/अल्मोड़ा: सल्ट थाना क्षेत्र के कूपी बैंड के पास हुई सड़क दुर्घटना में बैंक कर्मी की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


शनिवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि कूपी बेंड के पास एक वाहन सड़क से लगभग 60 मीटर गहरी खाई में गिर हुई है।


सूचना प्राप्त होते ही थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह मय पुलिस टीम एवं आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे।
पुलिस टीम के अनुसार मौके पर वाहन संख्या UK-19B-0880 खाई में गिरी मिली जिसमें एक व्यक्ति फंसा हुआ था।


पुलिस टीम द्वारा स्थानीय लोगों की सहायता से रेस्क्यू कर व्यक्ति को वाहन से बाहर निकाला गया, किंतु उसकी मृत्यु हो चुकी थी।


मृतक की पहचान कचनाल गाजी काशीपुर उधम सिंह नगर निवासी सुभाष सिंह बिष्ट पुत्र धीरेंद्र सिंह बिष्ट, उम्र लगभग 35 वर्ष के रूप में हुई जो मूल रूप से ग्राम सुनवर्मा तल्ला, पटवारी क्षेत्र गुजडू, तहसील धुमाकोट, जनपद पौड़ी गढ़वाल के निवासी थे तथा वर्तमान में पीएनबी बैंक थलीसैंण में हेड कैशियर के पद पर तैनात थे।

Leave a Reply