Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

एलपीजी किल्लत के बीच ठगी का नया खतरा, गैस बुकिंग के नाम पर फर्जी कॉल से सावधान

देश के कई हिस्सों में रसोई गैस सिलेंडर को लेकर बनी अफरा तफरी के माहौल के बीच अब साइबर अपराधियों के सक्रिय होने की आशंका…

lpg gas

देश के कई हिस्सों में रसोई गैस सिलेंडर को लेकर बनी अफरा तफरी के माहौल के बीच अब साइबर अपराधियों के सक्रिय होने की आशंका भी जताई जा रही है। इस स्थिति को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने आम लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि गैस बुकिंग से जुड़ी परेशानियों और अफवाहों का फायदा उठाकर ठग लोगों को अपने जाल में फंसाने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसे में किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज या ऑनलाइन लिंक से दूरी बनाए रखना जरूरी है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि गैस एजेंसियां अपने ग्राहकों से फोन कर बैंक खाते की जानकारी, एटीएम नंबर या ओटीपी जैसी संवेदनशील जानकारी कभी नहीं मांगती हैं। यदि कोई व्यक्ति गैस सिलेंडर जल्दी दिलाने या बुकिंग कन्फर्म करने के नाम पर लिंक भेजता है और उस पर क्लिक करने या बैंक से जुड़ी जानकारी साझा करने के लिए कहता है, तो यह धोखाधड़ी का संकेत हो सकता है। ऐसे मामलों में तुरंत सतर्क हो जाना चाहिए और कॉल को समाप्त कर देना ही सबसे सुरक्षित तरीका है।

लोगों को जागरूक करने के लिए नैनीताल पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए एक विशेष वीडियो भी साझा किया है। इस वीडियो में विस्तार से समझाया गया है कि साइबर अपराधी किस तरह गैस बुकिंग का बहाना बनाकर लोगों को ठगने की कोशिश करते हैं और उनसे बचाव के लिए किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अज्ञात नंबर से आए संदेश या लिंक पर बिना जांच के भरोसा न करें।

एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि इन दिनों एलपीजी सिलेंडर को लेकर लोगों में चिंता का माहौल बना हुआ है। ऐसे समय में ठग सक्रिय होकर लोगों को निशाना बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसी खतरे को देखते हुए पहले से ही जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है ताकि कोई भी व्यक्ति साइबर धोखाधड़ी का शिकार न बने। फिलहाल जिले में गैस बुकिंग के नाम पर ठगी का कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन पुलिस लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए है।