भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव आज मसूरी की खूबसूरत वीडियो में अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा के साथ साथ फेरे लेने वाले हैं। इस मौके पर परिवार और उनके करीब भी दोस्त मौजूद रहेंगे।
इस विवाह समारोह को खास बनाने के लिए मेहमानों के लिए पारंपरिक पहाड़ी व्यंजनों की व्यवस्था भी की गई है। मेन्यू में कंडाली का साग और झंगोरे की खीर जैसे उत्तराखंड के लोकप्रिय पकवान शामिल किए गए हैं, जो मेहमानों को स्थानीय स्वाद का अनुभव कराएंगे।
कुलदीप यादव का विवाह मसूरी के होटल सेवाय में आयोजित किया गया है। आज शनिवार शाम 6:00 बजे से शादी की रस्म शुरू हो जाएगी।
सबसे पहले वरमाला के रस्म होगी और 8:00 तक दोनों सात फेरे लेकर विवाह के बंधन में बंद जाएंगे। इस समारोह को लेकर विशेष तैयारी भी की गई है और मेहमानों के स्वागत के लिए भी खास इंतजाम किए गए हैं।
शादी से एक दिन पहले शुक्रवार को हल्दी और मेहंदी की रस्में धूमधाम से संपन्न हुईं। इन कार्यक्रमों में परिवार के सदस्य और करीबी लोग शामिल हुए और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ समारोह का आनंद लिया।
इसी के साथ मसूरी में क्रिकेट जगत से जुड़े कई नामी लोगों के पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो गया है।
इस शादी समारोह में शामिल होने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी रिंकू सिंह अपनी मंगेतर और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज भी मजबूरी पहुंचे हैं। इसके अलावा युजवेंद्र चहल, टी. दिलीप और मोहित शर्मा भी शादी में शामिल होने के लिए यहां पहुंच गए हैं। समारोह में कई अन्य करीबी मित्र और परिवार के सदस्य भी मौजूद रहेंगे।
कुलदीप यादव और वार्षिक चढ़ा दोनों ही उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर से हैं कुलदीप का परिवार कानपुर के जाजमऊ में रहता है दोनों 4 जून 2025 को लखनऊ में शादी कर चुके हैं
सगाई के बाद अब मसूरी में उनका विवाह समारोह आयोजित किया जा रहा है, जिसमें परिवार और दोस्तों के बीच यह खास दिन मनाया जाएगा।
शादी समारोह का शेड्यूल
14 मार्च: शादी समारोह – शाम 6 बजे वरमाला, रात 8 बजे फेरे (होटल सेवाय, मसूरी)
17 मार्च: रिसेप्शन – लखनऊ
