नोएडा मे एमबीए की छात्रा ने 13वीं मंजिल से कूदकर दी जान

ग्रेनो वेस्ट की गौर सौंदर्यम सोसाइटी में एमबीए की छात्रा ने 13वीं मंजिल कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस का कहना है कि छात्रा पहले भी…

IMG 20260218 094147

ग्रेनो वेस्ट की गौर सौंदर्यम सोसाइटी में एमबीए की छात्रा ने 13वीं मंजिल कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस का कहना है कि छात्रा पहले भी एक बार सुसाइड करने की कोशिश कर चुकी थी। बताया जा रहा है कि अभी भी आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।


पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। बिसरख कोतवाली पुलिस ने बताया कि 25 वर्षीय शिविका ठकराल मोहाली से एमबीए की पढ़ाई कर रही थी पुलिस ने बताया कि छात्र किसी कंपनी में नौकरी भी कर रही थी। पुलिस का कहना है की माता-पिता गौर सौंदर्यम सोसाइटी के शेरोन टावर में रहते हैं। छात्रा होली की छुट्टियों में माता-पिता के पास आई थी।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


पुलिस का कहना है की छात्रा ने 13वीं मंजिल से छलांग लगा दी। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्राथमिक जांच से पता चलता है की छात्रा ने सुसाइड किया है पुलिस के मुताबिक छात्र पिछले काफी दिनों से डिप्रेशन में थी छात्रा ने पूर्व में मोहाली में भी खुदकुशी करने की कोशिश की थी।


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल आत्महत्या के कारण के बारे में अभी नहीं पता चला है पुलिस को कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। पुलिस हत्या के पीछे डिप्रेशन मान रही है। मामले की जांच की जा रही है। बिसरख कोतवाली पुलिस घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देख रही है।

इसके साथ ही छात्रा के मोबाइल की कॉल डिटेल भी खंगाला जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आत्महत्या का कारण पता लगाने की कोशिश की जा रही है।


परिवार के किसी सदस्य के तनाव में आने पर परिजन लगातार संवाद करें।गुमसुम होने पर उसकी समस्या के बारे में पूछें और समाधान करने का प्रयास करें। पुलिस सोशल मीडिया पर हो रही गतिविधियों पर भी नजर रखे हुए हैं। दोस्तों और परिचितों से भी इस बारे में जानकारी प्राप्त की जा रही है।


घर में किसी पारिवारिक कलह के बारे में भी पता किया जा रहा है। आपको बता दे कि अगर आपके आसपास भी कोई मानसिक समस्या से परेशान है तो इन हेल्पलाइन पर संपर्क करेंमानसिक समस्या होने पर सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्रालय की हेल्पलाइन नंबर 1800-599-0019 पर संपर्क किया जा सकता है। यह हेल्पलाइन 13 भाषाओं में सलाह उपलब्ध कराती है।

इसके अलावा नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरोसाइंस के नंबर 080-26995000 और हेल्पलाइन नंबर 9152987821 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply