एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में तकनीकी दिक्कत, लैंडिंग के दौरान आगे का पहिया टूटकर अलग हुआ, 133 यात्री थे सवार

हैदराबाद से उड़कर बुधवार दोपहर फुकेट पहुंचने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट लैंडिंग के वक्त बड़ी दिक्कत में आ गई। जैसे ही विमान…

IMG 20260311 144718

हैदराबाद से उड़कर बुधवार दोपहर फुकेट पहुंचने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट लैंडिंग के वक्त बड़ी दिक्कत में आ गई। जैसे ही विमान रनवे पर उतरने लगा, उसका नोज़ गियर टूटकर अलग हो गया और सामने का पहिया छिटक गया।

घटना के बाद फुकेट एयरपोर्ट को कुछ समय के लिए रनवे बंद रखना पड़ा। इस दौरान विमान में मौजूद सभी 133 यात्री सुरक्षित निकाल लिए गए, और किसी को भी चोट नहीं पहुंची। एयर इंडिया एक्सप्रेस का बोइंग 737 मैक्स 8 इतनी जोरदार लैंडिंग के साथ फुकेट इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचा कि उसका नोज़ लैंडिंग गियर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। एयरपोर्ट अधिकारियों ने तुरंत सभी उड़ानों को रोककर जांच शुरू कर दी।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

यात्रियों को इमरजेंसी प्रोटोकॉल के अनुसार तेजी से बाहर निकाला गया। एयरलाइन की ओर से कहा गया कि क्रू ने सभी निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन किया और पूरी सावधानी के साथ यात्रियों को उतारा। घटना के बाद विमान रनवे पर ही खड़ा रहा, वहीं DGCA इस मामले पर नजर रख रही है क्योंकि यह भारतीय एयरलाइंस की उड़ान थी।
बोइंग 737 मैक्स 8 पहले भी तकनीकी चर्चाओं में रहा है, इसलिए यह मामला जांच के दायरे में आ गया है। सोशल मीडिया पर घटना की तस्वीरें भी वायरल हुई हैं।

मालूम हो कि एयर इंडिया एक फुल सर्विस एयरलाइन है, जबकि एयर इंडिया एक्सप्रेस उसकी लो-कोस्ट यूनिट के तौर पर छोटी और मिड-रेंज की फ्लाइट्स पर सेवाएं देती है, खासकर पश्चिम एशिया और दक्षिण पूर्व एशिया के रूट्स पर।

Leave a Reply