LPG किल्लत के दौर में 524 सिलेंडरों से लदा ट्रक गायब, आखिर कितनी थी पूरी खेप की कीमत?

ईरान में जारी तनाव के बीच भारत में एलपीजी की सप्लाई पहले ही प्रभावित है, और इसी बीच झांसी से गैस सिलेंडरों की बड़ी चोरी…

n70403426317732097873921d5b847b45fbf08ffaddec3c4a7ac8ba49928ce696414c250dab1091e1988521

ईरान में जारी तनाव के बीच भारत में एलपीजी की सप्लाई पहले ही प्रभावित है, और इसी बीच झांसी से गैस सिलेंडरों की बड़ी चोरी का मामला सामने आने से हालात और गंभीर हो गए हैं। शहर से 524 एलपीजी सिलेंडर लेकर निकला पूरा ट्रक अचानक गायब हो गया और बाद में हाईवे किनारे खाली अवस्था में मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

जानकारी के अनुसार, यह घटना 2 मार्च की है जब करारी स्थित भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन प्लांट से सिलेंडरों से लदा ट्रक डिलीवरी के लिए रवाना हुआ था। लेकिन होली के कारण चालक ट्रक को प्लांट के बाहर खड़ा कर घर चला गया। इसी दौरान अज्ञात लोगों ने ट्रक को चोरी कर लिया। चोरी हुए सिलेंडरों की कीमत लगभग 18 लाख रुपये बताई जा रही है।

मध्य पूर्व में चल रहे संघर्ष के कारण पहले से ही गैस आपूर्ति में दिक्कतें हैं, ऐसे में इस घटना ने प्रशासन और गैस एजेंसियों दोनों की चिंता और बढ़ा दी है। ट्रक बाद में परीछा थर्मल पावर प्लांट के पास खाली हालत में मिला, जबकि उसका जीपीएस डिवाइस तोड़ा हुआ पाया गया, जिससे ट्रक की ट्रैकिंग बाधित हो गई।


ट्रक मालिक नीरज अग्रवाल ने सिपरी बाजार थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस आसपास के इलाके से सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्य जुटाकर चोरों की तलाश कर रही है। नीरज अग्रवाल के अनुसार, उन्हें 6 मार्च को सूचना मिली कि ट्रक खाली मिला है, जबकि तीन दिन बाद भी सिलेंडरों का कोई सुराग नहीं लगा है। अधिकारी उम्मीद जता रहे हैं कि जांच में जल्द प्रगति होगी।

Leave a Reply