Stock Market Today: शेयर बाजार में निवेशकों के डूबे करोड़ों रुपए, बाजार खुलते ही हुआ क्रैश, सेंसेक्स 2300 अंक टूटा

भारतीय शेयर बाजार आज खुलते ही क्रैश हो गया। 9 मार्च को सुबह बाजार में मिडिल ईस्ट की लड़ाई और ग्लोबल मार्केट में तनाव की…

n70379270417730387045641c19c445b5e649253fd4f32fe3954949fe728f08f4cc383f17c2ee0984a16569

भारतीय शेयर बाजार आज खुलते ही क्रैश हो गया। 9 मार्च को सुबह बाजार में मिडिल ईस्ट की लड़ाई और ग्लोबल मार्केट में तनाव की वजह से इसका असर शेयर मार्केट पर दिखाई दिया और देखते ही देखते सेंसेक्स और निफ़्टी ढह गए।

पिछले हफ्ते की गिरावट के बाद निवेशकों को उम्मीद थी कि शायद आज बाजार में कुछ सुधार आएगा, लेकिन प्री-ओपन सेशन से ही बिकवाली का ऐसा दौर चला कि निवेशकों के करोड़ों रुपये डूब गए।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


आज सोमवार 9 मार्च को शुरुआती कारोबार में बाजार पूरी तरह क्रश हो गया। सुबह9:19 बजे तक सेंसेक्स (Sensex) में करीब 2,327 अंकों (2.95%) की भारी गिरावट देखी गई, जिससे यह 76,591.35 के स्तर पर आ गिरा। वहीं, निफ्टी (Nifty 50) भी 701 अंक (2.87%) टूटकर 23,748.50 के स्तर पर पहुंच गया है।


मिडिल ईस्ट में जारी भीषण जंग और विदेशी निवेशकों की चौतरफा बिकवाली ने बाजार में ‘हाहाकार’ मचा दिया है, जिससे शुरुआती चंद मिनटों में ही निवेशकों के लाखों-करोड़ों रुपये खाक हो गए। बाजार में यह ब्लडबाथ मिडिल ईस्ट यानी ईरान-इजरायल-अमेरिका में बढ़ते तनाव की वजह से हुआ है, जिससे निवेशकों में डर का माहौल है।


शेयर बाजार के लिए पिछला हफ्ता भी काफी खराब था। शुक्रवार को सेंसेक्स1,097 अंक गिरकर 78,918 पर और निफ्टी 315 अंक गिरकर 24,450 पर बंद हुआ था। पूरे हफ्ते की बात करें तो दोनों ही इंडेक्स में लगभग 3% तक की गिरावट दर्ज की गई थी। सेंसेक्स जो कभी 81,287 पर था, वह गिरकर अब 77,000 के करीब आ गया है।


बाजार के गिरने की एक बड़ी वजह विदेशी निवेशकों का भारत से पैसा निकालना भी है। पिछले एक हफ्ते में विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार से 23000 करोड रुपए से ज्यादा की निकासी की है, जिसकी वजह से ग्लोबल मार्केट में अब रिस्क बढ़ गया है और इस अनिश्चितता के चलते विदेशी निवेशक अपना पैसा सुरक्षित मानकर इसे निकाल रहे हैं, जिसका असर शेयर बाजार पर पड़ रहा है।

Leave a Reply