आज रोजगार की खबर सरकारी नौकरियां तलाश रहे युवाओं के लिए है। दरअसल संघ लोक सेवा आयोग UPSC ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल CAPF में सहायक कमांडेंट 2026 परीक्षा की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत सीआरपीएफ, बीएसएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी और एसएसबी में सहायक कमांडेंट के पदों पर नियुक्ति की जाएगी। बताते चलें कि सीमा सुरक्षा बल BSF) में 108, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल CRPF में 106, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस ITBP में 12, सशस्त्र सीमा बल SSB में 53 और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल CISF में 70 पदों सहित कुल 349 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
बताते चलें कि इन पदों पर चयन हेतु आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक Graduation की डिग्री अनिवार्य है। साथ ही उम्मीदवार की आयु 20 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए हालांकि आरक्षित श्रेणियों के लिए नियमानुसार छूट लागू है।
अभ्यर्थी का भारतीय नागरिक होना भी आवश्यक है। उम्मीदवार को CAPF पदों के लिए UPSC द्वारा निर्धारित शारीरिक और चिकित्सा मानकों को पूरा करना होगा। इन पदों हेतु ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 12 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। इन पदों हेतु ऑनलाइन आवेदन के दौरान अभ्यर्थियों को शैक्षणिक प्रमाणों सहित वैध ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, स्कैन की गई फोटो और हस्ताक्षर, तथा फोटो पहचान पत्र का विवरण देना होगा। आवेदन की सुविधा केवल 12 मार्च 2026 शाम 6:00 बजे तक उपलब्ध रहेगी और किसी अन्य माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
जानकारी के अनुसार इन पदों पर चयन हेतु प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। यूपीएससी CAPF की यह परीक्षा 19 जुलाई को प्रस्तावित है जिसमें पेपर 1 और पेपर 2 शामिल होंगे। लिखित परीक्षा के बाद चयनित अभ्यर्थियों को फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट , फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट , मेडिकल परीक्षण और इंटरव्यू, पर्सनैलिटी टेस्ट की प्रक्रिया से गुजरना होगा।
इन पदों हेतु आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.upsconline.nic.in पर जाएं। अब यहां New Registration पर क्लिक कर अपना पंजीकरण करें और यूनिवर्सल रजिस्ट्रेशन नंबर URN प्राप्त करें।
रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें।
अब Common Application Form भरें और आवश्यक व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण दर्ज करें।
परीक्षा-विशिष्ट मॉड्यूल में परीक्षा केंद्र का चयन करें और आवेदन शुल्क जमा करें। इसके बाद स्कैन की गई फोटो, हस्ताक्षर और पहचान पत्र की जानकारी अपलोड करें। सभी विवरण जांचकर फॉर्म सबमिट करें।
इन पदों से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध विज्ञापन अवश्य देखें।
