दिल्ली शराब घोटाले में केजरीवाल को मिली क्लीन चिट, हुए भावुक, रो पड़े फूट-फूटकर कर

Arvind Kejriwal Crying Video: अरविंद केजरीवाल को शराब नीति घोटाला मामले से अदालत ने अब बरी कर दिया है। केजरीवाल ने कहा आबकारी मामला स्वतंत्र…

kejriwal

Arvind Kejriwal Crying Video: अरविंद केजरीवाल को शराब नीति घोटाला मामले से अदालत ने अब बरी कर दिया है। केजरीवाल ने कहा आबकारी मामला स्वतंत्र भारत के इतिहास की सबसे बड़ी राजनीतिक साजिश थी।’


राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया समेत 23 लोगों को बरी कर दिया है। दिल्ली शराब घोटाला में क्लीन चिट मिलने के बाद AAP के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पत्रकारों से बात करते वक्त फूट-फूटकर रो पड़े।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

केजरीवाल ने कहा कि पिछले कुछ सालों से बीजेपी जिस तरह शराब घोटाले के बारे में बता रही थी और हमारे ऊपर आरोप लगा रही थी आज कोर्ट ने सभी को खारिज कर दिया है और सभी आरोपियों को बरी भी कर दिया है।


हमें न्यायपालिका पर भरोसा है, सत्य की जीत हुई, AAP को खत्म करने के लिए सभी बड़े नेताओं को जेल में डाल दिया गया था।’ केजरीवाल ने यह भी कहा कि यह पूरा फर्जी मामला है केजरीवाल भ्रष्ट नहीं है उन्होंने यह भी कहा कि मैंने अपने जीवन काल में केवल इमानदारी की है।

कोर्ट ने कहा कि केजरीवाल मनीष सिसोदिया और आप AAP कट्टर ईमानदार है’, उन्होंने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा, ‘अच्छा काम करके सत्ता में आइए और झूठे केस करके हमें जेल में डालना प्रधानमंत्री को शोभा नहीं देता


देखिए मामले में बरी हुए लोगों की पूरी लिस्ट


कुलदीप सिंह
नरेंद्र सिंह
विजय नायर
अभिषेक बोइनपल्ली
अरुण रामचंद्र पिल्लई
मूथा गौतम
समीर महेंद्रू
मनीष सिसोदिया
अमनदीप सिंह धल्ल
अर्जुन पांडे
बुच्चीबाबू गोरंतला
राजेश जोशी
दामोदर प्रसाद शर्मा
प्रिंस कुमार
अरविंद कुमार सिंह
चनप्रीत सिंह रयात
के.कविता
अरविंद केजरीवाल
दुर्गेश पाठक
अमित अरोड़ा
विनोद चौहान
आशीष चंद माथुर
सरथ चंद्र रेड्डी


दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आपके राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने वकील विवेक जैन ने कहा ‘एक्साइज स्कैम में राउज एवेन्यू के स्पेशल कोर्ट ने सभी मुजरिमों को बरी कर दिया है। उन्होंने बरी तब किया है जब सभी साक्ष्य और सभी स्टेटमेंट कोर्ट द्वारा देखे गए थे,

उन्होंने माना कि अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के खिलाफ कोई आरोप नहीं है, CBI का आरोप था कि जो पॉलिसी बनाई गई थी, उसमें पूरी तरह से हेरफेर किया गया था। उसमें नकली डॉक्यूमेंट्स जोड़े गए थे’