भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का नोएडा के अस्पताल में निधन हो गया है। यहां नोएडा की यथार्थ अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। पिछले कुछ समय से रिंकू सिंह के पिता खचंद्र सिंह लिवर 4 कैंसर से जूझ रहे थे।
अचानक उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई तो उन्हें नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां शुक्रवार स्वभाव इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता के कुछ दिन पहले अचानक तबियत बिगड़ गई थी जिसकी जानकारी मिलते ही रिंकू सिंह मैच छोड़कर पिता के पास अलीगढ़ आ गए थे।
यहां से वह पिता को नोएडा के यथार्थ अस्पताल ले गए जहां उनके पिता कई दिनों से वेंटिलेटर पर थे और निरंतर रीनल रिप्लेसमेंट थेरेपी दी जा रही थी। इसी इलाज के बीच शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान ही खचंद्र सिंह की मौत हो गई।
यह भी बताया जा रहा है कि क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता ने अपने जीवन में बहुत संघर्ष किया वह पिछले काफी समय से लीवर समस्याओं से परेशान थे। कुछ समय पहले ही जांच में उन्हें लिवर कैंसर स्टेज 4 के बारे में पता चला। इसी के बाद क्रिकेटर के पिता का इलाज चल रहा था। स्टेज 4 होने की वजह से शुक्रवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
टीम इंडिया के अहम खिलाड़ी रिंकू सिंह पिता की तबीयत खराब की खबर सुनते ही मैच छोड़कर घर आ गये थे। यहां से वे लगातार पिता की देखभाल जुटे थे। उन्होंने नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
मंगलवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में टीम इंडिया का प्रैक्टिस सेशन था, लेकिन इसमें रिंकू सिंह ने पिता की खराब तबीयत की वजह से इसमें हिस्सा नहीं लिया था।
