उत्तराखंड में कहीं-कहीं तेज धूप खिली हुई है तो कहीं-कहीं बादल भी छाए हुए हैं, जिसकी वजह से वर्षा और बर्फबारी भी हो सकती है। पर्वतीय क्षेत्र में मौसम का मिजाज कुछ बदला हुआ दिखाई दिया और सुबह शाम कड़ाके की ठंड फिर से लौट आई है।
वहीं मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क है और पारा सामान्य से अधिक है। मंगलवार को भी निचले इलाकों में मौसम शुष्क रहने और पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं का हल्की वर्षा और बर्फबारी होने के आसार दिखाई दे रहे हैं।
सोमवार को देहरादून में सुबह से ही धूप खिली रही। दिनभर तेज धूप के कारण पारा भी सामान्य से अधिक रहा।
वहीं, न्यूनतम तापमान भी इन दिनों सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा है।
पर्वतीय जिलों में बादल घिरे हुए दिखाई दे रहे हैं तो कहीं-कहीं हल्की वर्षा भी देखी जा रही है। केदारनाथ बद्रीनाथ समय अन्य चोटियों पर हिमपात भी हुआ है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक के अनुसार, आज मंगलवार को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में बादल छाये रहे सकते हैं और हल्की वर्षा संभव है। 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात हो सकता है।
शेष जिलों में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। देहरादून में मौसम शुष्क रहने से लेकर आंशिक बादल छाये रहने के आसार हैं।
प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान
शहर, अधिकतम, न्यूनतम
देहरादून, 26.8, 12.7
ऊधमसिंह नगर, 26.6, 8.1
मुक्तेश्वर, 16.6, 3.9
नई टिहरी, 19.0, 5.5
