अल्मोड़ा ताकुला मार्ग पर हुआ हादसा, ट्रक की चपेट में आने से हैल्पर की मौत

अल्मोड़ा ताकुला मोटर मार्ग पर बिनसर क्षेत्र के अयार पानी के पास देर रात एक भयंकर हादसा हुआ जिसमे हैल्पर की मौके पर मौत हो…

n701956893177181869104755ebf112fffbd3f73fb2862b8c06a6e9040f17ebbd2b398e2d7cb5c7c705d3ae
21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

अल्मोड़ा ताकुला मोटर मार्ग पर बिनसर क्षेत्र के अयार पानी के पास देर रात एक भयंकर हादसा हुआ जिसमे हैल्पर की मौके पर मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि यह ट्रक अल्मोड़ा से ताकुला की ओर जा रहा था तभी अयारपानी के पास वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया। ट्रक को संतुलित करने के प्रयास में हैल्पर नीचे उतरकर पहियों के आगे पत्थर लगाने लगा लेकिन इसी दौरान भारी लोडिंग ट्रक नीचे की ओर खिसक गया और हैल्पर वाहन व पैराफिट के बीच बुरी तरह फंस गया।


इस घटना को देखकर सड़क पर गुजर रहे अन्य वाहन चालक ने तुरंत उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन ट्रक में अत्यधिक भार होने की वजह से उसे बाहर नहीं निकाला जा सका।

प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि हैल्पर की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलने के बाद 1:31 बजे जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी के माध्यम से रेस्क्यू टीम को दी गई।


सूचना मिलते ही कंपनी टू आईसी के निर्देश पर मुख्य आरक्षी 506 नवीन कुँवर के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम 1:35 बजे सरकारी वाहन यूके 00 जीए 2753 और आवश्यक उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

मौके पर पहुंचकर टीम ने एयर लिफ्टिंग बैग की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद हैल्पर को बाहर निकाला और शव को सुरक्षित किया।


मृतक की पहचान भूपेंद्र सिंह (42 वर्ष) पुत्र चंद्र मान, निवासी भिवानी, हरियाणा के रूप में हुई है। रेस्क्यू अभियान में मुख्य आरक्षी नवीन कुर्वेर, मुख्य आरक्षी हरीश चंद्र सिंह, मुख्य आरक्षी आशीष रावत, कांस्टेबल रविंद्र चंद्र, जगमोहन, प्रदीप, दीपचंद और जगदीश शामिल रहे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी।

Leave a Reply