क्वारब में बोल्डर की चपेट में आया दोपहिया सवार हुआ घायल

× अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग के क्वारब के पास रविवार को एक दोपहिया वाहन सवार पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आ गया। घटना में…

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग के क्वारब के पास रविवार को एक दोपहिया वाहन सवार पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आ गया। घटना में युवक घायल हो गया है।


जानकारी के अनुसार क्वारब की दरकती पहाड़ी और बदहाल सड़क की समस्या से निजात को लेकर इन दिनों ट्रीटमेंट का कार्य चल रहा है। इधर रविवार को पहाड़ी के ट्रीटमेंट के बीच वहां से गुजर रहे स्कूटी सवार 40 वर्षीय भगवत राम बोल्डर की चपेट में आ गया।

जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को बेस अस्पताल पहुंचाया गया।
इधर विधायक मनोज तिवारी ने क्वारब के समीप हुई इस दुर्घटना पर गहरा दुख जताया है ‌साथ ही घायल के जल्द स्वास्थ लाभ की कामना की है। उन्होंने निर्माण और मरम्मत कार्यों के दौरान लापरवाही का आरोप लगाते हुए एक वीडियो भी जारी किया है।


इधर कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि क्वारब की पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण एक युवक के गंभीर रूप से घायल होने की घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है।

यह कोई पहली घटना नहीं है, इससे पूर्व भी इस मार्ग पर लगातार भूस्खलन और पत्थर गिरने की घटनाएं होती रही हैं, लेकिन भाजपा सरकार ने अब तक स्थायी समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।


कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि जनता की जान जोखिम में डालकर भाजपा सरकार केवल दिखावटी घोषणाएं करने में व्यस्त है।


उन्होंने मांग की कि घायल युवक को उचित और निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जाए तथा आर्थिक सहायता दी जाए।
क्वारब क्षेत्र में तत्काल भू-वैज्ञानिक सर्वे कराकर स्थायी सुरक्षा उपाय किए जाएं।


जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो जन आंदोलन किया जाएगा।

Leave a Reply