जयमाला के दौरान बिगड़ी बात तो, दुल्हन ने शादी से कर दिया इंकार, दूल्हे को भी बना दिया बंधक

हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां शादी में पहुंचे बाराती बिना दुल्हन के ही वापस लौटने पर मजबूर…

1200 675 26094388 thumbnail 16x9 hgfdf
21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां शादी में पहुंचे बाराती बिना दुल्हन के ही वापस लौटने पर मजबूर हो गए। बताया गया कि जयमाला शुरू होने से ठीक पहले दूल्हा और दुल्हन के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो गई। यह बात इतनी बढ़ गई कि दुल्हन ने वहीं शादी करने से इंकार कर दिया। स्थिति बिगड़ते देख दुल्हन पक्ष ने गुस्से में दूल्हे, उसके पिता और एक अन्य बाराती को कमरे में रोक लिया। माहौल कुछ ही मिनटों में तनावपूर्ण हो गया और दोनों ओर से झड़प जैसी स्थिति बन गई।

मिली जानकारी के अनुसार लक्सर के पास खानपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव में रुड़की से बारात पहुंची थी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जैसे ही वरमाला की रस्म शुरू होने वाली थी, दूल्हा दुल्हन के बीच कहासुनी शुरू हो गई। बात बढ़ी तो दोनों परिवार भी आमने-सामने आ गए।
इसी दौरान दुल्हन ने साफ शब्दों में शादी से मना कर दिया। लड़की पक्ष का आरोप था कि दूल्हा बेरोजगार है और उनसे यह बात छुपाई गई। दुल्हन का कहना था कि वह ऐसी परिस्थिति में शादी नहीं कर सकती। उसके इनकार के बाद समारोह का माहौल पूरी तरह बिगड़ गया।

गुस्साए दुल्हन पक्ष ने दूल्हे, उसके पिता और एक अन्य शख्स को बांधकर बैठा लिया। गांव में अफरा-तफरी मच गई और शादी का माहौल झगड़े में बदल गया। सूचना मिलते ही खानपुर पुलिस मौके पर पहुंची और काफी प्रयास के बाद दोनों पक्षों को शांत कराया।

पुलिस की मौजूदगी में बंधकों को छुड़ाया गया।
लेकिन विवाद इतने पर खत्म नहीं हुआ। मान सम्मान बचाने और मामला शांत करने के लिए दूल्हा पक्ष को समझौते के रूप में एक मोटी रकम देनी पड़ी। इसके बाद ही बारात को बिना दुल्हन वापस जाने दिया गया।

जब इस मामले में खानपुर थानाध्यक्ष डीएस कोहली से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वरमाला के दौरान दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था, जिसके बाद दुल्हन पक्ष ने शादी से मना कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरी स्थिति की जानकारी लेकर दोनों परिवारों को सख्त हिदायत देकर लौटी। बाद में ग्राम प्रधान ने सूचना दी कि आपसी सहमति के बाद बारात को दुल्हन के बिना ही वापस भेज दिया गया।

Leave a Reply