आनन्द बल्लभ उप्रेती 13 वाँ स्मृति सम्मान समारोह 22 फरवरी को हल्द्वानी में

× समारोह में कुविवि कुलपति दीवान सिंह रावत,आईजी करन सिंह नगन्याल सहित 13 लोग होंगे सम्मानित रानीखेत। वरिष्ठ कथाकार पत्रकार स्वर्गीय आनन्द बल्लभ उप्रेती का…

Screenshot 2026 02 20 21 06 31 16 7352322957d4404136654ef4adb64504
21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

समारोह में कुविवि कुलपति दीवान सिंह रावत,आईजी करन सिंह नगन्याल सहित 13 लोग होंगे सम्मानित

रानीखेत। वरिष्ठ कथाकार पत्रकार स्वर्गीय आनन्द बल्लभ उप्रेती का 13 वाँ स्मृति सम्मान समारोह हिमालय संगीत शोध समिति हल्द्वानी के तत्वावधान में आगामी 22 फरवरी को सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल जज फार्म में आयोजित होगा।


समारोह में राष्ट्रीय संगोष्ठी के आयोजन के साथ ही कुविवि कुलपति दीवान सिंह रावत,आईजी करन सिंह नगन्याल व डा. गोविन्द सिंह तितियाल सहित 13 लोगों को आनन्दश्री सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर समिति की तैयारियां अंतिम चरण में है।


हिमालय संगीत शोध समिति द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रम की जानकारी देते फली सिंह दताल व डा. पंकज उप्रेती ने बताया समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पद्मश्री डा. जीवन सिंह तितियाल तथा विशिष्ट अतिथियों में करन सिंह नगन्याल आईजी गढ़वाल मण्डल, नवीन चंद्र वर्मा राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार, प्रांतीय अध्यक्ष उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल तथा सेवानिवृत सहायक कमिश्रर अशोक सिंह गर्व्याल मौजूद रहेंगे।


इस अवसर पर कुविवि कुलपति दीवान सिंह रावत, आईजी करन सिंह नगन्याल, डा.गोविन्द सिंह तितियाल, डा.महिमन सिंह दुग्ताल, समाज सेवी घनश्याम ग्वाल, जीवन सिंह सीपाल, देव सिंह पंचपाल, इंजि.नरेंद्र सिंह पतियाल, पंकज जोशी, ललित मोहन बेलवाल, हर्ष रावत, दीक्षा बिष्ट व पवन कुंवर को आनन्दश्री सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

साथ ही कहा यह कार्यक्रम हिमालय के लोक व्यवहार में कला और विज्ञान के विषय पर केन्द्रित है और इसमें हिमालय के निज़र पत्रकार-कथाकार स्व. आनन्द बल्लभ उप्रेती की स्मृतियों के साथ लला जसुली बूढ़ी शोक्याणी के ऐतिहासिक पदचिन्हों की बात की जाएगी।

Leave a Reply