अल्मोड़ा: युकां जोनल चुनाव अधिकारी ने ली बैठक

अल्मोड़ा जिला कांग्रेस कार्यालय में एक मीटिंग का आयोजन किया गया जिसको जोनल चुनाव अधिकारी (ZRO) उत्तराखंड युवा कांग्रेस नरेंद्र कुमार ने संबोधित किया। और…

Screenshot 2026 02 20 20 15 48 24 7352322957d4404136654ef4adb64504

25

अल्मोड़ा जिला कांग्रेस कार्यालय में एक मीटिंग का आयोजन किया गया जिसको जोनल चुनाव अधिकारी (ZRO) उत्तराखंड युवा कांग्रेस नरेंद्र कुमार ने संबोधित किया।

और सभी जिन उम्मीदवारों ने इस चुनाव प्रक्रिया में भाग लिया था उनको बुलाया गया था ताकि उनके द्वारा की गई मेंबरशिप में किसी प्रकार की त्रुटि है तो वह उसे त्रुटि को सही कर सकें।


सभी उम्मीदवारों ने अपनी बात रखी और उनके द्वारा मेंबरशिप के दौरान जो त्रुटि रही उसके बारे में पूछा नरेंद्र कुमार के द्वारा उनको इस बारे में अवगत कराया।


उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान के दौरान हुई ‌त्रुटिया हुई हैं उन्हें 19 से 25 फरवरी तक दुरुस्त किया जा सकता है।


इस दौरान जिला अध्यक्ष भूपेंद्र भोज ने भी युवा कांग्रेस की बनने वाली नई टीम का स्वागत किया और उनको शुभकामनाएं दी की युवा कांग्रेस को साथ लेकर अल्मोड़ा के लिए काम करेगी और आने वाले चुनाव में कांग्रेस पार्टी का साथ देंगे इस दौरान भूपेंद्र भोज जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुमार और अन्य उम्मीदवार रहे।