यूपी के सपा नेता की चलती कार पर गिरा भारी भरकम पोल, मौके पर हुई मौत, आया लाइव वीडियो सामने

प्रतापगढ़ के अंतू थाना क्षेत्र में रविवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। अमेठी प्रतापगढ़ हाईवे पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर 65…

प्रतापगढ़ के अंतू थाना क्षेत्र में रविवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। अमेठी प्रतापगढ़ हाईवे पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर 65 फीट ऊंचा हाईमास्ट लाइट का पोल लगाया जा रहा था, जो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से गुजर रही एक क्रेटा कार पर जा गिरा।

इस भीषण दुर्घटना में समाजवादी पार्टी के नेता लाल बहादुर यादव की जान चली गई। यह घटना अमेठी प्रतापगढ़ हाईवे पर बाबूगंज बाजार के पास हुई।


बताया जा रहा है कि अंतू थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाबूगंज स्थित भारत पेट्रोलियम के एक पंप पर लगभग 65 फीट ऊंचे हाई मास्ट लाइट के पॉल को क्रेन की मदद से खड़ा करने का काम चल रहा था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान अचानक पोल असंतुलित हो गया।


प्रत्यक्ष दर्शनों ने बताया खंबा लगाते समय क्रेन का पत्ता अचानक टूट गया जिससे 40 कुंतल वजन का या भारी भरकम पोल सीधे सड़क से गुजर रही सपा नेता लाल बहादुर यादव की क्रेटा कर पर जा गिरा। खंबे की चपेट में आने के बाद कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवा सपा नेता बुरी तरह दब गए।


बताया जा रहा है कि यह दुर्घटना लाल बहादुर यादव के घर से केवल 500 मीटर की दूरी पर हुई। मृतक सपा नेता बाबूगंज बाजार के रहने वाले थे और अपनी निजी कर से शहर की तरफ जा रहे थे। लाल बहादुर यादव की पहचान क्षेत्र के एक सक्रिय नेता के रूप में थी।

वे पीडब्ल्यूडी (PWD) में ठेकेदारी का काम करते थे और उन्होंने दो बार ग्राम पंचायत का चुनाव भी लड़ा था। हालांकि उन चुनावों में उन्हें सफलता नहीं मिली थी, लेकिन वे समाजवादी पार्टी के एक वफादार और सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में क्षेत्र में जाने जाते थे।


इस हादसे के बाद हाईवे पर हड़कंप मच गया और घटना स्तर पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने गुस्सा दिखाया और कार का दरवाजा तोड़कर सपा नेता को बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि रिहायशी इलाके और चलती सड़क के पास इतना भारी काम करते समय सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई। पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली है और यह जांच की जा रही है कि पोल लगाने के दौरान इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हुई और सुरक्षा के क्या इंतजाम थे।

Leave a Reply