Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

विशेष सफाई अभियान के तहत रामशीला वार्ड में चलाया सफाई अभियान, डीएम ने लोगों से की अभियान में सहभागिता की अपील

अल्मोड़ा। विशेष सफाई अभियान के तहत आज जिला प्रशासन व नगरपालिका की ओर से रामशीला वार्ड के कचहरी परिसर, तहसील परिसर, नयालखोला, हुक्का क्लब, पीडब्ल्यूडी…

अल्मोड़ा। विशेष सफाई अभियान के तहत आज जिला प्रशासन व नगरपालिका की ओर से रामशीला वार्ड के कचहरी परिसर, तहसील परिसर, नयालखोला, हुक्का क्लब, पीडब्ल्यूडी कॉलोनी, बाड़ीबगीचा एवं मल्ला दन्या में सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें डीएम नितिन​ सिंह भदौरिया, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, सभासद और विभिन्न जनपदस्तरीय अधिकारियों, कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। स्वच्छता अभियान के तहत पालिका के कूड़ा वाहनों के द्वारा कूड़ा एवं मिटटी, मलबा, घास तथा कांच आदि को हटाया गया और सफाई की गयी। इस दौरान नगर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने भी इस सफाई अभियान में विभिन्न स्थानों से कूड़ा आदि उठाकर सहयोग किया। उन्होनें इस अभियान में अधिक से अधिक लोगों को सहभागिता करने को कहा।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25
clean 2

इस दौरान डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने सभी लोगों से इस तरह के सफाई अभियान में भागीदारी करने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोगों के सहयोग के चलते ही यह कार्यक्रम सफल हो पायेगा। इस अवसर पर एडीएम बीएल फिरमाल, एसडीएम सीमा विश्वकर्मा, सभासद दीप्ति सोनकर, तरन्नूम बी, विजय पाण्डे, हेम तिवारी, दीपा शाह, मुख्य शिक्षाधिकारी जगमोहन सोनी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका श्याम सुन्दर प्रसाद, जिला पर्यटन विकास अधिकारी राहुल चौबे, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय कुमार सिंह, आपदा प्रबन्धन अधिकारी राकेश जोशी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दीपांकर डेनियल, विद्या कर्नाटक, सफाई निरीक्षक लक्ष्मण सिंह के अलावा कई जनपदस्तरीय अधिकारी, कर्मचारी व स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे।