नशे के खिलाफ चलेगा कानूनी चाबुक, कार्यभार ग्रहण करते ही बोले अल्मोड़ा के नए एसएसपी चन्द्रशेखर आर घोड़के

टीम वर्क के साथ जनपद अल्मोड़ा को नशा मुक्त और अपराध मुक्त बनाने पर रहेगा विशेष नजर अल्मोड़ा के नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा चन्द्रशेखर…

legal-action-will-be-taken-against-drug-abuse-says-ssp-almora

टीम वर्क के साथ जनपद अल्मोड़ा को नशा मुक्त और अपराध मुक्त बनाने पर रहेगा विशेष नजर

अल्मोड़ा के नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा चन्द्रशेखर आर. घोड़के ने रविवार को कार्यभार ग्रहण किया।
वहइससे पूर्व अपनी सेवाएं एसपी बागेश्वर एवं एसपी क्राइम/यातायात ऊधमसिंह नगर में दे चुके है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा का कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त जनपद के वरिष्ठ अधिकारीयों से औपचारिक मुलाकात की।मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि समाज व युवाओं को नशे से बचाना एवं नशे के जाल में फंसे युवाओं को पुनः मुख्यधारा में जोड़ना उनकी प्राथमिकता में शामिल है, साथ ही कानून एवं ट्रैफिक व्यवस्था, साईबर अपराध, महिला सुरक्षा, जनजागरुकता अभियान चलाना एवं अपराध नियंत्रण को अपनी प्राथमिकता रखते हुए जनता के हित में कार्य कर अल्मोड़ा पुलिस को और अधिक बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा।

Leave a Reply