धूमधाम से मनाया गया पीएमश्री जीआईसी हवालबाग का वार्षिकोत्सव, मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया

पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर हवालबाग़ का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया । इस अवसर पर बोलते हुए मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य मदन सिंह मेर…

Screenshot 2026 02 13 11 26 56 54 7352322957d4404136654ef4adb64504

पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर हवालबाग़ का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया ।


इस अवसर पर बोलते हुए मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य मदन सिंह मेर ने कहा कि विद्यार्थियों को जीवन में सफल होने के लिए अच्छी आदतों का विकास करते हुए निरंतर परिश्रम करना चाहिए। उन्होंने विद्यालय के हरियाली युक्त वातावरण एवं विद्यार्थियों के विकास हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।


विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य डॉ चंद्रकला वर्मा ने विद्यार्थियों से अध्ययन की आदतों का विकास कर जीवन में सफलता प्राप्त करने को कहा। विशिष्ट अतिथि नरेंद्र सिंह बिष्ट ने विद्यार्थियों से नई नई तकनीकों का लाभ उठाने एवं नशे से दूर रहने को कहा ।


इस अवसर पर बोलते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ कपिल नयाल ने अतिथियों द्वारा बताया गयी बातों को विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभप्रद बताया।इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए ।


इस अवसर पर मेधावी छात्र छात्राओं एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं में चयनित विद्यार्थियों को पुरस्कृत किये गये। विद्यालय की शिक्षिका सुनीता बोरा ने विद्यालय की विस्तृत प्रगति आख्या प्रस्तुत की ।


इस अवसर पर बच्चों द्वारा बैंड वादन का प्रदर्शन भी किया गया l कार्यक्रम में एसएमसी अध्यक्ष रवींद्र सिंह मुस्यूनी, पीटीए अध्यक्षा गंगा देवी, अशोक पंत, पूरन सिंह नेगी, जितेन्द्र काण्डपाल, नवीन पंतोला, सवित जनोटी,राकेश मिश्रा, पूनम भंडारी, डी आर आर्या, भगवंत लाल, कार्यक्रम प्रभारी भगवत सिंह बगडवाल, मधन सिंह, टी डी भट्ट, प्रदीप सलाल , ,धन सिंह धौनी, प्रमोद पांडे,कमलेश जोशी, नवीन वर्मा, हिमांती टम्टा, भावना वर्मा ,योगिता तिवारी,रेखा आर्या, तृप्ति बोरा और विक्रम चंद्र उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन संजय पांडे एवं डॉ निर्मल कुमार पंत ने संयुक्त रूप से किया।

Leave a Reply