उत्तराखंड की राजधानी में दिनदहाड़े एक व्यक्ति की गोली मारकर की गई हत्या

email image link उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक बार फिर दिन दहाड़े गोली मारकर शख्स के हत्या कर दी गई है। राजपुर रोड सिल्वर…

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक बार फिर दिन दहाड़े गोली मारकर शख्स के हत्या कर दी गई है। राजपुर रोड सिल्वर सिटी में जिम से बाहर निकलते हुए दो बदमाशों ने शख्स को गोली मार दी।


बताया जा रहा है कि मृतक का नाम सहस्त्रधारा रोड निवासी विक्रम सिंह है। प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक जैसे ही मृतक विक्रम सिंह जिम से बाहर निकल रहा था तभी दो अज्ञात बदमाशों ने तीन फायरिंग की और उसकी कनपटी पर गोली मार दी। यह घटना सिल्वर सिटी के पास की है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

मौके पर पुलिस पहुंच गई है और आगे की जांच पड़ताल की जा रही है।


आगे इस खबर को अपडेट किया जा रहा है….