हवालबाग में 8 फरवरी को दो स्थानों पर होंगे हिंदू सम्मेलन, कार्यक्रम में शामिल होने को हर घर दिया जाएगा चूल्हा निमंत्रण

अल्मोड़ा नगर में 22 फरवरी को प्रस्तावित भव्य हिंदू सम्मेलन के संदर्भ में हवालबाग क्षेत्र में भी तैयारियाँ तेज़ कर दी गई हैं। इसी कड़ी…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

अल्मोड़ा नगर में 22 फरवरी को प्रस्तावित भव्य हिंदू सम्मेलन के संदर्भ में हवालबाग क्षेत्र में भी तैयारियाँ तेज़ कर दी गई हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


इसी कड़ी में दिनांक 8 फरवरी को हवालबाग में दो स्थानों पर हिंदू सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।


जानकारी अनुसार पहला कार्यक्रम देवस्थल शिवालय, महतगांव में तथा दूसरा दौलाघट में आयोजित होगा। इन बैठकों का उद्देश्य आगामी सम्मेलन की जानकारी जन-जन तक पहुँचाना और अधिक से अधिक परिवारों की सहभागिता सुनिश्चित करना है।

बैठकों में बृहस्पति महाराज (संरक्षक, सकल सनातन समिति हवालबाग) की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। उनके साथ देवेंद्र नयाल, नवीन आर्या, मीना मेहता, अमित, विवेक मुश्यूनी, सुनील, महेश, कैलाश, आनंद, संजय और सुरेन्द्र मेहता सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहेंगे।

आयोजन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने बताया कि इस बार सम्मेलन के लिए “चूल्हा निमंत्रण” की परंपरागत पद्धति अपनाई जा रही है। इसके तहत गांव के प्रत्येक घर तक व्यक्तिगत रूप से पहुँचकर निमंत्रण दिया जाएगा, ताकि हर परिवार की सहभागिता सुनिश्चित हो सके। समिति का लक्ष्य है कि हवालबाग क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग 22 फरवरी को अल्मोड़ा में होने वाले मुख्य सम्मेलन में भाग लें।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह आयोजन केवल धार्मिक कार्यक्रम नहीं बल्कि सांस्कृतिक एकता, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय चेतना को मजबूत करने का सामूहिक प्रयास है।


क्षेत्र के नागरिकों से अपील की गई है कि वे 8 फरवरी के दोनों कार्यक्रमों में 11:00 बजे प्रातः उपस्थित होकर आयोजन की तैयारियों में सहयोग दें।