यूपी सरकार ने जारी की अधिसूचना, B.ed को लेकर आया यह नया अपडेट, जाने कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन

यूपी में B.Ed के एडमिशन की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए एक खबर आई है। बताया जा रहा है कि बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी झांसी में…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

यूपी में B.Ed के एडमिशन की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए एक खबर आई है। बताया जा रहा है कि बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी झांसी में यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है।

इसके साथ ही एडमिशन से जुड़ी प्रक्रिया और अहम तारीखें भी सामने आ गई हैं जो छात्र शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं, उनके लिए यह मौका बेहद खास माना जा रहा है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


यूपी बीएड जेईई 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 फरवरी 2026 से शुरू होगी। इच्छुक छात्र 10 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। छात्रों को आवेदन के लिए करीब 1 महीने का समय दिया गया है।

आवेदन सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से ही किया जा सकेगा इसके लिए छात्रों को बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाना होगा।


नोटिफिकेशन के अनुसार यूपी बीएड जेईई 2026 की परीक्षा अप्रैल महीने में आयोजित की जाएगी। परीक्षा 20 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 के बीच अलग-अलग तारीखों और शिफ्ट में हो सकती है। परीक्षा राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कराई जाएगी। परीक्षा में पास होने वाले छात्रों को ही आगे काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होने का मौका मिलेगा।


आपको बता दे की इसमें कुछ जरूरी योग्यता मांगी गई है। आवेदन करने वाले छात्र के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है जनरल और ओबीसी वर्ग के छात्रों के लिए न्यूनतम 50% अंक जरूरी है तो एससी और एसटी वर्ग के छात्रों के लिए यह सीमा 45 प्रतिशत रखी गई है।

अगर कोई छात्र बीई या बीटेक यानी इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुका है, तो उसके लिए न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक होना जरूरी है।


यूपी बीएड जेईई 2026 के लिए आवेदन शुल्क भी तय कर दिया गया है। जनरल, ओबीसी और दूसरे राज्यों से आवेदन करने वाले छात्रों को 1400 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं एससी और एसटी वर्ग के छात्रों के लिए आवेदन शुल्क 700 रुपये रखा गया है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से ही किया जा सकेगा।


ऐसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

सबसे पहले छात्र आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाएं।
इसके बाद होम पेज पर दिख रहे UP BEd Admission 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
नया रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन आईडी व पासवर्ड बनाएं।
अब आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी ध्यान से भरें।
इसके बाद जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क जमा करें।
अंत में फॉर्म सबमिट कर दें और उसका प्रिंटआउट रख लें।