धौलनेली क्रिकेट टूर्नामेंट: रोमांचक फाइनल में कोटा की टीम बनी चैंपियन, विधायक मनोज तिवारी ने बांटे पुरस्कार

​धौलछीना। विकासखंड भैंसियाछाना के ग्राम सभा धौलनेली में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन बेहद रोमांचक रहा। खिताबी मुकाबले में कोटा की टीम ने शानदार प्रदर्शन…

Screenshot 2026 02 03 21 43 42 47 7352322957d4404136654ef4adb64504

​धौलछीना। विकासखंड भैंसियाछाना के ग्राम सभा धौलनेली में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन बेहद रोमांचक रहा।

खिताबी मुकाबले में कोटा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की और ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया।

​फाइनल मुकाबले में धौलनेली की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 15 ओवरों के खेल में धौलनेली ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 187 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

धौलनेली की ओर से पवन ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक 129 रनों का योगदान दिया।


​लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोटा की टीम की शुरुआत खराब रही, लेकिन शुरुआती झटकों से उबरते हुए टीम ने जबरदस्त वापसी की। कोटा की ओर से आशु ने बेहतरीन पारी खेलते हुए 104 रन बनाए।

आशु की शतकीय पारी की बदौलत कोटा ने मात्र 13 ओवरों में 5 विकेट खोकर 188 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। ​मैच के मुख्य अतिथि विधायक मनोज तिवारी रहे। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित करते हुए कहा कि खेल आपसी भाईचारे और प्रतिभा को निखारने का बेहतरीन माध्यम हैं।
​विजेता (कोटा): ₹21,000 नकद और चमचमाती ट्रॉफी।
​उपविजेता (धौलनेली): ₹11,000 नकद और ट्रॉफी दी गई।


​फाइनल मैच के दौरान मैदान पर भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। इस अवसर पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पूरन सिंह, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य हरीश भट्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य गोपाल मोहन भट्ट, कुंदन सिंह राणा , ग्राम प्रधान रवि वाणी (कोटा), ग्राम प्रधान धौलनेली हिमांशु, बलवीर राणा सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।​ मैच का आंखों देखा हाल गोपाल राम और बंसी ने अपनी कमेंट्री के माध्यम से सुनाया।

Leave a Reply