अल्मोड़ा बैडमिंटन कप 2026 शुरू,नैनीताल बैंक के एमडी सुशील कुमार लाल ने भरा युवाओं में जोश

अल्मोड़ा बैडमिंटन कप 2026 टूर्नामेंट आज से शुरू हो गया। यह प्रतियोगिता जिला बैडमिंटन संघ अल्मोड़ा की ओर से आयोजित किया जा रहा है। नैनीताल…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

अल्मोड़ा बैडमिंटन कप 2026 टूर्नामेंट आज से शुरू हो गया। यह प्रतियोगिता जिला बैडमिंटन संघ अल्मोड़ा की ओर से आयोजित किया जा रहा है। नैनीताल बैंक इस पूरी प्रतियोगिता को प्रायोजित कर रहा हैं। बकायदा नैनीताल बैंक के एमडी और सीईओ सुशील कुमार लाल खुद इस उदघाटन कार्यक्रम में मौजूद रहे और उन्होंने वहां मौजूद खिलाड़ियों और युवाओं में जोश भरने का काम किया।


प्रतियोगिता का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्जवलन कर किया। इस मौके पर वक्ताओं ने प्रतियोगिता के प्रायोजक नैनीताल बैंक के एमडी और सीईओ सुशील कुमार लाल को धन्यवाद ज्ञापित किया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272
almora badminton cup 2026 competition started in almora md of nainital bank filled enthusiasm among the youth


नैनीताल बैंक के एमडी और सीईओ सुशील कुमार लाल ने इस मौके पर कहा कि नैनीताल बैंक आप ही लोगों का बैंक है और बैंक सामाजिक क्षेत्र में अपनी वचनबद्वता निभाता आया है। उन्होंने कहा कि दो महीने पूर्व ही नैनीताल बैंक ने नैनीताल में आयोजित हुई क्रिकेट प्रतियोगिता का प्रायोजन किया था।

प्रतियोगिता के प्रायोजक नैनीताल बैंक के एमडी और सीईओ सुशील कुमार लाल ने कहा​ कि “नैनीताल बैंक सिर्फ तिजोरी की चाबी नहीं संभालता, बल्कि उत्तराखंड की प्रतिभाओं के सपनों की चाबी भी थामता है।” क्रिकेट के बाद अब बैडमिंटन के कोर्ट पर बैंक की इस जुगलबंदी ने सबका दिल जीत लिया।


औपचारिक रूप से शुभारंभ के बाद विभिन्न आयु वर्ग के मुकाबले खेल गए। ओपन सीनियर वर्ग के पहले मुकाबले में डीके जोशी और नवनीत की जोड़ी ने अरूण बंग्याल और प्रतीक मेहरा की जोड़ी को 21-14,21-7 से पराजित कर दिया। वही । एक अन्य मुकाबले में सुरेश कर्नाटक और हरीश अधिकारी की जोड़ी ने रमेश बिष्ट और रमेश बोरा की जोड़ी को सीधे सेटों में हराकर अगले चरण में प्रवेश किया।अभी अंडर 17 के मुकाबले जारी है। देर शाम तक मैच खेले जाएंगे।

इस मौके पर एसएसजे विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ सतपाल सिंह बिष्ट,नैनीताल बैंक के एमडी और सीईओ सुशील कुमार लाल,सोबन सिंह विवि के पूर्व कुलपति डॉ जगत सिंह बिष्ट,सोबन सिंह विवि के रजिस्ट्रार डॉ डी एस बिष्ट जिला क्रीड़ा अधिकारी महेशी आर्य, राहुल प्रधान,नैनीताल बैंक के अधिकारी चंद्रशेखर तिवारी, नैनीताल बैंक की मुख्य शाखा के प्रबंधक प्रकाश पुजारी, लोअर माल रोड शाखा प्रबंधक दिगंबर कठैत, नवीन चुफाल,वंदना सुयाल, उत्तरांचल बैडमिंटन संघ के महासचिव बी एस मनकोटी, जिला बैडमिंटन संघ अध्यक्ष सुरेश कर्नाटक, उपाध्यक्ष प्रशासन गोकुल मेहता, उपाध्यक्ष राकेश जायसवाल सचिव डॉ संतोष बिष्ट उपसचिव संजय नज़्जौन, मीडिया प्रभारी डी के जोशी, अरविन्द जोशी,सोमिल अग्रवाल,केके खोलिया,चंद्रशेखर कांडपाल,उप क्रीड़ा अधिकारी अरुण बंग्याल,क्रिकेट कोच लियाकत अली खान,टूर्नामेंट रैफरी जीवन बोरा, हरीश अधिकारी,नवनीत कुमार,सौरभ रावत सहित खिलाड़ी व अभिभावक खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए मौजूद रहे।