यहां निकली बंपर नौकरियां

अल्मोड़ा। आज नौकरी की खबर देश के प्रतिष्ठित बैंक बैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरियां तलाश रहे युवाओं के लिए है। दरअसल बैंक ऑफ बड़ौदा ने…

jobs

अल्मोड़ा। आज नौकरी की खबर देश के प्रतिष्ठित बैंक बैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरियां तलाश रहे युवाओं के लिए है। दरअसल बैंक ऑफ बड़ौदा ने वर्ष 2026 के लिए आईटी प्रोफेशनल्स की भर्ती को लेकर आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।

इस भर्ती अभियान के तहत बैंक नियमित और संविदात्मक आधार पर कुल 4 सौ 41 पदों पर नियुक्तियां करेगा, जिनमें 4 सौ 18 पद रेगुलर और 23 पद कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर हैं। इच्छुक उम्मीदवार 30 जनवरी 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जबकि आवेदन और शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 19 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है।

बैंक ऑफ बड़ौदा की आईटी भर्ती 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास कंप्यूटर साइंस, सूचना प्रौद्योगिकी या इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन से फुल-टाइम बीई, बीटेक, एमई, एमटेक, एमसीए की डिग्री होना जरूरी है। यह डिग्री किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज या विश्वविद्यालय से होनी चाहिए। अलग-अलग पदों के लिए योग्यता में थोड़ा फर्क हो सकता है।

इन पदों हेतु आयु सीमा 1 जनवरी 2026 के अनुसार तय की गई है। नियमित पदों के लिए न्यूनतम आयु 22 वर्ष और अधिकतम 32 से 37 वर्ष रखी गई है। संविदात्मक पदों के लिए आयु सीमा 25 से 40 वर्ष तक है। अनुभव की बात करें तो जूनियर पदों के लिए कम से कम 1 साल का अनुभव जरूरी है, जबकि सीनियर पदों के लिए 5 साल तक का संबंधित कार्य अनुभव मांगा गया है।

इन नियमित पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन परीक्षा ली जा सकती है, जिसमें विषय से जुड़ा ज्ञान और योग्यता परखी जाएगी। वहीं कुछ पदों पर उम्मीदवारों का चयन उनकी शैक्षणिक योग्यता और कार्य अनुभव के आधार पर किया जाएगा। इसके साथ ही मानसिक क्षमता और व्यवहार को समझने के लिए मनोमितीय टेस्ट भी हो सकता है। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा, ताकि पद के लिए उनकी उपयुक्तता की जांच की जा सके।

इन पदों पर आवेदन करने हेतु सबसे पहले बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट www.bankofbaroda.bank.in के current opportunities को सेक्शन खोलें। अब आईटी भर्ती से संबंधित नियमित या संविदात्मक पदों के लिंक पर क्लिक करें।
वैध व्यक्तिगत विवरण और सक्रिय ईमेल आईडी का उपयोग करके पंजीकरण करें। अब लॉग इन करने के बाद शैक्षणिक योग्यता और कार्य अनुभव से जुड़ी जानकारी भरें।
आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें, जैसे पहचान पत्र, जन्मतिथि प्रमाण, शैक्षणिक प्रमाण पत्र और अनुभव पत्र। अब अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें। अंत में सभी विवरण जांचने के बाद फॉर्म जमा करे दें।

Leave a Reply