स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में निकली बंपर नौकरियां

अल्मोड़ा। आज नौकरी की खबर देश के प्रतिष्ठित बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में नौकरियां तलाश रहे युवाओं के लिए है। दरअसल स्टेट बैंक ऑफ…

jobs
Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

अल्मोड़ा। आज नौकरी की खबर देश के प्रतिष्ठित बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में नौकरियां तलाश रहे युवाओं के लिए है। दरअसल स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने सर्किल बेस्ड ऑफिसर यानी CBO के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत देशभर के अलग-अलग सर्किलों में कुल 2 हजार 2 सौ 73 पद भरे जाएंगे। इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया 29 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 18 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

SBI ने इस भर्ती को पूरे देश में फैलाया है, ताकि हर सर्किल में अनुभवी और सक्षम अफसरों की नियुक्ति हो सके। उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और गुजरात जैसे बड़े राज्यों में 150 से 200 तक पद निकाले गए हैं। वहीं नॉर्थ ईस्ट, केरल, लक्षद्वीप और अंडमान जैसे क्षेत्रों में भी अच्छी संख्या में वैकेंसी दी गई है। खास बात यह है कि चयन के बाद पोस्टिंग उसी सर्किल में होगी, जिसके लिए उम्मीदवार ने आवेदन किया है।

SBI CBO भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना जरूरी है। इंजीनियरिंग, मेडिकल, चार्टर्ड अकाउंटेंट या कॉस्ट अकाउंटेंट जैसी प्रोफेशनल डिग्री रखने वाले उम्मीदवार भी इस भर्ती के लिए योग्य हैं। उम्र सीमा 21 से 30 साल तय की गई है, जिसकी गणना 31 दिसंबर 2025 के आधार पर होगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार उम्र में छूट दी जाएगी। इसके साथ ही उम्मीदवार के पास बैंकिंग सेक्टर में कम से कम दो साल का कार्य अनुभव होना जरूरी है

CBO पद पर चयनित उम्मीदवारों को शानदार सैलरी पैकेज मिलेगा। शुरुआती बेसिक सैलरी करीब 48,480 रुपये प्रति माह होगी, जो अनुभव और प्रमोशन के साथ 85,920 रुपये तक जा सकती है। इसके अलावा डीए, एचआरए, मेडिकल, पेंशन और दूसरे भत्ते भी मिलेंगे, जिससे कुल इन-हैंड सैलरी काफी आकर्षक हो जाती है। SBI CBO भर्ती में चयन कई चरणों में किया जाएगा। पहले ऑनलाइन लिखित परीक्षा होगी, उसके बाद स्क्रीनिंग और इंटरव्यू लिया जाएगा। अंत में लोकल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट भी पास करना होगा। बैंक यह सुनिश्चित करेगा कि चयनित अधिकारी उस सर्किल की स्थानीय भाषा अच्छे से समझता हो।

आवेदन के लिए उम्मीदवार SBI की ऑफिशियल वेबसाइट wew.sbi.bank.in या सीधे www.ibpsreg.ibps.in पर जा सकते हैं। पहली बार आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा, जिसमें ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर जरूरी है। इसके बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरना होगा, जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे और कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करना होगा।