अल्मोड़ा के खजांची मोहल्ला में मैत्री कैरम प्रतियोगिता शुरू

अल्मोड़ा: खजांची मोहल्ला में मैत्री संघ के तत्वावधान में आयोजित मैत्री कैरम प्रतियोगिता सीजन 3.0 का शुभारंभ सोमवार को उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया।प्रतियोगिता के…

Screenshot 2026 02 03 11 35 13 70 7352322957d4404136654ef4adb64504

अल्मोड़ा: खजांची मोहल्ला में मैत्री संघ के तत्वावधान में आयोजित मैत्री कैरम प्रतियोगिता सीजन 3.0 का शुभारंभ सोमवार को उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया।
प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर क्षेत्र के वरिष्ठ खिलाड़ी शरद कन्नौजिया ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता की शुरुआत कराई।
इस अवसर पर शरद कन्नौजिया ने कहा कि कैरम जैसे इनडोर खेल न केवल मनोरंजन का साधन हैं, बल्कि यह एकाग्रता, धैर्य और रणनीतिक सोच को भी विकसित करते हैं। उन्होंने युवाओं से खेलों को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
कैरम प्रतियोगिता में खजांची मोहल्ला सहित आसपास के क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
पहले दिन खेले गए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया, जिससे दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजन स्थल पर खेल प्रेमियों की अच्छी उपस्थिति रही।
मैत्री संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में आपसी सौहार्द, भाईचारे और खेल भावना को मजबूत करना है। साथ ही युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़कर उन्हें सामाजिक बुराइयों से दूर रखने का प्रयास भी किया जा रहा है। प्रतियोगिता के दौरान खेल के नियमों और अनुशासन का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
पहले दिन के मुकाबलों में दीपक – कंचन की जोड़ी ने विजय – पवन की जोड़ी 29-7 से, दूसरे मुकाबले मनोज अनिल की जोड़ी ने 29-6 से दीप सुमित की जोड़ी तीसरे मुकाबले में रोहित-परीक्षित की जोड़ी ने चंदन-अभय की जोड़ी 29-8 से हराया, निर्णायकों की भूमिका में अनिल बिष्ट, राजा पांडे, रोहित साह, यश साह,उपस्थित रहे।
आयोजक मंडल के विनीत बिष्ट ने बताया कि प्रतियोगिता के शेष मुकाबले आगामी दिनों में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कराए जाएंगे।
समापन अवसर पर विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
मैचों के दौरान मुख्य रूप से अभय साह रोहित साह विनीत बिष्ट,चंदन गैड़ा, राजेश साह, पंकज वर्मा सुशील साह, मनोज वर्मा, रोहित वर्मा, सुशील साह,रोहित कार्की,दीपक अग्रवाल, गिरीश जोशी, विवेक वर्मा, सुमित वर्मा, हर्षवर्धन वर्मा, इन्दर बिष्ट,कंचन बिष्ट, अमित साह पंकज वर्मा, मनोज साह, आदि अनेक लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply