केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कार 2026 का ऐलान कर दिया है। इस वर्ष 131 पद्म अवॉर्ड दिए जाएंगे। जिसकी सूची भी जारी हो चुकी है। इस सूची में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी का नाम भी शामिल किया गया है। उत्तराखंड बीजेपी के दिग्गज नेता, पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी पद्म भूषण पुरस्कार सम्मान दिया जाएगा। भगत सिंह कोश्यारी को पद्म भूषण पुरस्कार मिलने की खबर से उत्तराखंड बीजेपी में खुशी की लहर है।
बता दें कि उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित करने का ऐलान किया है। उन्हें यह सम्मान पब्लिक अफेयर्स के क्षेत्र में उनके लंबे समर्पित और प्रभावशाली योगदान के लिए दिया जा रहा है। इस वर्ष देशभर से पांच महानुभावों को पद्म विभूषण, 13 लोगों को पद्म भूषण और 113 व्यक्तियों को पद्मश्री सम्मान देने की घोषणा की गई है। ऐसे में भगत सिंह कोश्यारी का नाम इस प्रतिष्ठित सूची में शामिल होना न केवल उत्तराखंड बल्कि पूरे पर्वतीय क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।
पद्म भूषण सम्मान की घोषणा के बाद उत्तराखंड में खुशी की लहर है। राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और आम जनता ने इसे पहाड़ की मेहनत, संघर्ष और योगदान का सम्मान बताया है। भगत सिंह कोश्यारी का यह सफर एक साधारण गांव से लेकर देश के शीर्ष पदों तक पहुंचने की प्रेरक कहानी है।
