ब्रेकिंग: शराबी पति से तंग आकर नेपाल मूल की महिला ने खुद को लगायी आग, हायर सेंटर रेफर

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

अल्मोड़ा। शराबी पति से परेशान नेपाल मूल की एक महिला ने खुद पर कैरोसिन छिड़ककर अपने को आग के हवाले कर दिया। आनन—फानन में घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया। ​स्थिति गंभीर होने के चलते महिला को हायर सेंटर रेफर ​कर दिया है।
जानकारी मुताबिक विमला उम्र 22 साल निवासी नेपाल, हाल निवासी खड़ी बाजार रानीखेत ने आज शाम खुद को आग लगाकर सुसाइड करने की कोशिस की। बताया ​जा रहा है कि महिला का पति कुश कठायत आये दिन शराब पीकर अपनी पत्नी को तंग करता है। विमला कई बार उससे शराब पीने के लिए मना कर चुकी थी लेकिन वह नहीं माना। शराबी पति से तंग आ चुकी विमला ने खुद पर कैरोसिन छिड़ककर अपनी जीवन लीला समाप्त करने की कोशिस की महिला की चीख पुकार सुन आस पास के लोग कमरे में पहुंचे तो उनके होश फख्ता हो गये। लोगों ने कंबल डालकर महिला के शरीर में लगी आग को बुझाया। ​आनन—फानन में महिला को नगर के राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया है। बताया जा रहा कि हादसे में महिला 50 फीसदी तक जल चुकी है। महिला की एक छह माह की बेटी भी है। पति मेहनत मजदूरी करता है। इस घटना के बाद लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

new-modern