विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए डॉक्टर गिरफ्तार

लगातार रिश्वतखोरों पर कार्रवाई की जा रही है। बावजूद इसके भी रिश्वतखोर बाज नहीं आ रहें है। वहीं अब हरिद्वार जिले के रुड़की में विजिलेंस…

Authorities at the Government Medical College and 1732473931702

लगातार रिश्वतखोरों पर कार्रवाई की जा रही है। बावजूद इसके भी रिश्वतखोर बाज नहीं आ रहें है। वहीं अब हरिद्वार जिले के रुड़की में विजिलेंस की टीम ने सिविल अस्पताल से एक डॉक्टर को रिश्वत लेते हुए हिरासत में लिया है। टीम ने अस्पताल में डॉक्टर को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। टीम द्वारा डॉक्टर से कई घंटे तक पूछताछ की। जिसके बाद टीम डॉक्टर को गिरफ्तार कर अपने साथ देहरादून ले गई। बताया गया जा रहा है कि डॉक्टर द्वारा मारपीट मामले में लीगल सप्लीमेंट्री रिपोर्ट बनाने के नाम पर 30 हजार रुपये की मांग की गई थी।

मिली जानकारी के अनुसार, डॉक्टर आभास सिंह का करीब एक माह पूर्व मसूरी से रुड़की के सिविल अस्पताल में ट्रांसफर हुआ था। वहीं शनिवार रात को डॉक्टर आभास सिंह सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में ड्यूटी पर तैनात थे। तभी अचानक देहरादून से विजिलेंस की टीम सिविल अस्पताल पहुंची और डॉक्टर आभास सिंह को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। टीम ने उनके सरकार आवास पर भी छापेमारी की। तलाशी के बाद विजिलेंस ने डॉक्टर आभास को आवास से गिरफ्तार किया।

देहरादून विजिलेंस टीम के मुताबिक, डॉक्टर आभास पर मारपीट के मामले में घायल हुए एक व्यक्ति से लीगल सप्लीमेंट्री रिपोर्ट बनाने के नाम पर उन्होंने 30 हजार रुपयों की मांग करने का आरोप लगा है। डॉक्टर द्वारा रिश्वत की मांग की जानकारी पीड़ित ने देहरादून विजिलेंस की टीम को दी।

जिसके बाद योजना बनाकर शनिवार देर शाम विजिलेंस टीम शिकायतकर्ता के साथ रुड़की सिविल अस्पताल पहुंची। शिकायतकर्ता ने डॉक्टर आभास को रुपए देने के लिए ब्लड बैंक के पास बुलाया।

शिकायतकर्ता ने केमिकल लगे हुए 20 हजार रुपये डॉक्टर आभास को जैसे ही दिए, उसी दौरान विजिलेंस की टीम ने डॉक्टर को रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद टीम द्वारा चिकित्सक के घर की भी तलाशी ली गई और डॉक्टर से लंबी पूछताछ की गई। इसके बाद विजिलेंस की टीम डॉक्टर को अपने साथ देहरादून ले गई।

Leave a Reply