GK Quiz: बांग्लादेश का असली नाम क्या है? क्या आप जानते हैं बंगाल राष्ट्र से इसका कनेक्शन?

Bangladesh GK Quiz: भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश के बारे में आपको क्या पता है? क्या आप जानते हैं कि बांग्लादेश का असली आधिकारिक नाम…

Pi7compressedScreenshot 20251227 083250 Google

Bangladesh GK Quiz: भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश के बारे में आपको क्या पता है? क्या आप जानते हैं कि बांग्लादेश का असली आधिकारिक नाम क्या है और इस देश का सबसे बड़ा शहर कौन सा है? आईए जानते हैं इससे जुड़े कुछ सवालों के जवाब


इस समय भारत का पड़ोसी देश बांग्लादेश चर्चा में दुनिया भर में इसकी चर्चाएं हो रही है। हर कोई बांग्लादेश के बारे में जानने के लिए उत्सुक है। यहां तक कि बांग्लादेश और उससे संबंधित टॉपिक ट्रेंड में है।

ऐसे उम्मीदवार जो सामान्य ज्ञान रखना पसंद करते हैं या करंट अफेयर्स की जानकारी रखते हैं तो उन्हें भी बांग्लादेश से संबंधित हर टॉपिक पर पैनी नजरें रखनी चाहिए। कई प्रतियोगी परीक्षाओं में भी बांग्लादेश से संबंधित सवाल पूछे जा सकते हैं।

अगर आप भी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं, आइए बांग्लादेश के बारे में कुछ सवाल और जवाब जान लेते हैं।


सवाल- बांग्लादेश को पहले किस नाम से जाना जाता था?
जवाब:- 1971 से पहले बांग्लादेश को पूर्वी पाकिस्तान के नाम से जाना जाता था।
सवाल- बांग्लादेश का ऐतिहासिक नाम क्या है?
जवाब:- 1947 में भारत के विभाजन के बाद पूर्वी बंगाल को मुस्लिम बहुल द्वारा पूर्वी पाकिस्तान कहा जाता था. इसके बाद 1955 में इसका नाम पूर्वी पाकिस्तान कर दिया गया था।


सवाल – बांग्लादेश का असली नाम क्या है?
जवाब:- बांग्लादेश का आधिकारिक नाम रिपब्लिक ऑफ बांग्लादेश है. बंगाल के राष्ट्र या बंगाल के लोगों की मातृभूमि के तौर पर ये नाम जाना जाता है।


सवाल- बांग्लादेश को कब मिली थी आजादी?
जवाब:- बांग्लादेश की आजादी का ऐलान 26 मार्च 1971 को हो गया था, लेकिन 16 दिसंबर 1971 को देश पूरी तरह से आजाद हुआ था।
सवाल- बांग्लादेश में राष्ट्रीय जानवर कौन सा है?
जवाब:- बांग्लादेश में रॉयल बंगाल टाइगर राष्ट्रीय पशु है।


सवाल- बांग्लादेश में कौन सा शहर सबसे बड़ा है?
जवाब:- – बांग्लादेश की राजधानी ढाका है और इसे ही यहां का सबसे बड़ा शहर कहा जाता है।
सवाल- दुनिया में आबादी के मामले में कितने नंबर पर है बांग्लादेश?
जवाब:- जनसंख्या के मामले में दुनिया के सभी देशों में बांग्लादेश का नाम 8वें नंबर पर आता है।


सवाल- कब से लागू हुआ था बांग्लादेश का संविधान?
जवाब:- 1971 में बांग्लादेश को आजादी मिलने के बाद 4 नवंबर 1972 को बांग्लादेश का संविधान लागू किया गया था।


सवाल- दुनिया भर में बांग्लादेश का ढाका शहर आबादी के मामले में कितने नंबर पर है?
जवाब:- दुनिया भर में आबादी के मामले में बांग्लादेश का ढाका शहर 10वें नंबर पर आता है।


सवाल- बांग्लादेश का राष्ट्रगान कौन सा है और किसने लिखा था?
जवाब:- बांग्लादेश का राष्ट्रगान ‘अमर सोनार बांग्लाह’ है जिसे रबिंद्रनाथ टैगोर ने लिखा था।

Leave a Reply