Gold rate : क्या नए साल के पहले डेढ़ लाख पर पहुंच जाएगा सोने का भाव, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

email image link नया साल आने में अब सिर्फ तीन-चार दिन रह गया है लेकिन 2025 से पहले सोना डेढ़ लाख का आंकड़ा छू लेगा।…

नया साल आने में अब सिर्फ तीन-चार दिन रह गया है लेकिन 2025 से पहले सोना डेढ़ लाख का आंकड़ा छू लेगा। जानिए इस पर क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स


ग्लोबल अन‍िश्‍च‍ितताओं के बीच शु्क्रवार को MCX पर सोने की कीमतों ने एक नया र‍िकॉर्ड बनाते हुए 140465 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम का स्‍तर छू ल‍िया। हालांकि शासन खत्म होने से पहले सोने का भाव 139940 प्रति 10 ग्राम पहुंच गया था।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

सोने की रफ्तार को देखते हुए कहा जा रहा है कि यह साल खत्म होने से पहले सोने की कीमत डेढ़ लाख के आंकड़े पर पहुंच जाएगी।


24 कैरट सोना आज 139940 पर है। वहीं 22 कैरट सोने का भाव आज द‍िल्‍ली में 128141 प्रत‍ि 10 ग्राम है। अंतरराष्‍ट्रीय मार्केट में भी COMEX सोने की कीमत $4584 की नई ऊंचाई पर पहुंच गई है।


क्‍या 1.50 लाख रुपये हो जाएगी सोने की कीमत ?


मार्केट एक्सप्रेस का कहना है कि अगर मौजूदा हालात रहे तो जल्दी सोने की कीमत 145000 तक पहुंच जाएगी। यह भी कहा जा रहा है कि क्लोजिंग बेसिस पर 145000 से ऊपर जाने के बाद MCX सोने के रेट 150000 तक पहुंचने में ज्‍यादा देर नहीं लगाएंगे।

हालांकि, उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि नई तेजी से पहले 145000 के लेवल पर कुछ प्रॉफिट-बुकिंग हो सकती है क्योंकि 2025 में सिर्फ अब कुछ ही दिन बचे हैं इसलिए अगले ब्रेकआउट पर बहुत कुछ निर्भर करता है।


अगर सोमवार या मंगलवार को ब्रेक आउट हुआ तो 2025 में सोने की कीमतें डेढ़ लाख तक पहुंचाने की संभावना भी है।

कुछ हद तक यह चांदी की कीमतों में तेजी पर भी निर्भर करेगा, क्योंकि आजकल यह सोने की कीमतों में तेजी के लिए एक उत्प्रेरक का काम कर रहा है।